सुबह घर से निकली वृद्धा पुल से यमुना नदी में कूद गई

आगरा, 02 सितम्बर। बाह तहसील के अंतर्गत फकीरे की मढैया गांव स्थित पुल से बुधवार की सुबह एक वृद्धा यमुना नदी में कूद गई। 
सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से पुल के आसपास वृद्धा की तलाश कराई लेकिन सुराग नहीं लगा। पुलिस वृद्धा की तलाश करा रही है।
वृद्धा थाना चित्राहाट क्षेत्र के पुरा बीरवल गांव की निवासी 75 वर्षीया कल्लो देवी थी। उनके बेटे समझ रहे थे कि वह अपनी बहन के घर गई हैं। राहगीरों ने नदी में कूद रही वृद्धा को देखा और गांव में जानकारी दी तो सन्न रह गये। 
खबरों के अनुसार, पुरा बीरवल गांव की कल्लो देवी पत्नी शोभाराम के चार बेटे प्रेम सिंह, सत्यवान, देशराज, रमेश हैं। कल्लो देवी उम्र की वजह से मानसिक रूप से अस्वस्थ थी। बेटों ने पुलिस को जानकारी दी कि कल्लो देवी अक्सर अपनी बहन के घर चली जाती थीं, दो-तीन दिन में वापस लौट आती थीं। बुधवार को भी वह तड़के बिना बताए घर से गईं तो अनुमान लगाया गया कि बहन के घर गई होंगी। लेकिन सुबह करीब 6.30 बजे उनके पुल से कूदने की सूचना मिली। मौके पर पहुंचे तो उनकी चप्पल पुल पर पड़ी मिली। 
______________________________________

ख़बर शेयर करें :

Post a Comment

0 Comments