प्रतापपुरा में पेट्रोल पंप पर चिंगारी भड़की, बड़ा हादसा टला

आगरा, 15 सितम्बर। शहर में प्रतापपुरा स्थित पेट्रोल पंप पर मंगलवार को बड़ा हादसा टल गया। पंप पर पेट्रोल लेकर आए टैंकर के पास एक हिस्से में चिंगारी से आग लग गई। कर्मचारियों ने सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत ही अग्निशामक यंत्रों का प्रयोग कर उस पर काबू पा लिया और बड़ा हादसा टाल दिया 
घटना दोपहर लगभग पौने चार बजे की बताई गई है। प्रतापपुरा स्थित पेट्रोल पंंप पर पेट्रोल लेकर आये टैंकर को खाली करने की तैयारी चल रही थी।
   
इसी दौरान पंप के एक हिस्से में चिंगारी से आग लग गई। कहा जा रहा है कि यह चिंगारी शॉर्ट सर्किट से उठी। चिंगारी को आग में बदलते देख वहां मौजूद ग्राहक और आसपास के दुकानदार दहशत में आ गए। तभी पंप पर मौजूद कर्मचारियों ने सूझबूझ दिखाते हुए वहां लगे अग्निशामक यंत्रों की मदद से आग बुझाना शुरू कर दिया और शीघ्र ही उस पर काबू कर लिया।
_____________________________________

ख़बर शेयर करें :

Post a Comment

0 Comments