पॉल्स टाइटन को दोहरा खिताब, फ्रांसिस एवेंजर्स भी विजेता || सेंट पीटर्स कॉलेज ओल्ड बॉयज के अलपासो फुटबॉल टूर्नामेंट का समापन

आगरा, 12 सितम्बर। पॉल्स टाइटन ने दो और फ्रांसिस एवेंजर्स ने तीसरे वर्ग में अलपासो फुटबॉल टूर्नामेंट के खिताब जीत लिए। सेंट पीटर्स कॉलेज ओल्ड बॉयज एसोसिएशन के तत्वावधान में कॉलेज मैदान पर खेले गए इस टूर्नामेंट का शनिवार को समापन हो गया। 
पुरस्कार वितरण स्कूल के पूर्व छात्र ब्रिगेडियर जयवीर सिंह सारन (सेवानिवृत्त) और स्कूल के प्रधानाचार्य फ़ादर डॉ. अल्विन पिंटो द्वारा किया गया। सुपर लीजेंड्स वर्ग में सर्वश्रेष्ठ फॉरवर्ड प्रतीक अवतानी, सर्वश्रेष्ठ डिफेंडर डॉ. राजीव फ़िलिप, सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर अमन गुप्ता, मैन ऑफ द मैच मुकेश असवानी और प्लेयर ऑफ़ द टूर्नामेंट का पुरस्कार यश उपाध्याय को दिया गया। स्टार्स वर्ग में सर्वश्रेष्ठ फॉरवर्ड युवराज सिंह, सर्वश्रेष्ठ डिफेंडर ऐश्ली जॉन, सर्वश्रेष्ठ गोल कीपर कार्तिके गोयल, सर्वश्रेष्ठ मिडफ़ील्डर पार्थ चौधरी, मैन ऑफ़ द मैच धनंजय और प्लेयर ऑफ़ द टूर्नामेंट रोहन वर्मा को घोषित किया गया। लीजेंड्स वर्ग में सर्वश्रेष्ठ फॉरवर्ड अक्षय मित्तल, सर्वश्रेष्ठ डिफेंडर अमार इलाही सर्वश्रेष्ठ गोल कीपर प्राकुल मित्तल सर्वश्रेष्ठ मिडफ़ील्डर स्टीफन अलेक्जेंडर, मैन ऑफ़ द मैच आकाश सेठ और प्लेयर ऑफ़ द टूर्नामेंट अमर नय्यर को घोषित किया गया। 
   
सुपर लीजेंड्स वर्ग के फाइनल में निर्धारित समय में कोई नतीज़ा न निकलने के कारण फैसला पेनल्टी शूटआउट द्वारा किया गया, जिसे पॉल्स टाइटन ने 3-1 से जीता।स्टार्स वर्ग का फाइनल भी काफ़ी रोमांचक रहा और निर्धारित समय तक कोई भी टीम गोल न कर सकी। इसका फैसला भी पेनल्टी शूट के माध्यम से हुआ जिसमें फ्रांसिस एवेंजर्स ने लॉरेंस यूनाइटेड को 3-1 से पराजित कर खिताब पर कब्ज़ा किया।
लीजेंड्स वर्ग का फाइनल मुक़ाबला एकतरफा रहा जिसमें पॉल्स टाइटन ने पीटर्स सुपरकिंग्स को 4-0 से पराजित किया।
समापन समारोह में फ़ादर डेनिस डिसूज़ा, आलोक असीजा, संजीव रतन, रामानंद चौहान, भारत महाजन, डॉ. पराग गौतम, रवीश पिप्पल, रवि वर्मा, अनमोल कोहली, प्रशांत चतुर्वेदी, उदय गोयल, राज कुमार सेठ, मनोज अग्रवाल, हर्ष महाजन आदि उपस्थिति रहे।आयोजन सचिव डॉ. पराग गौतम ने सभी का आभार व्यक्त किया।
_________________________________________

ख़बर शेयर करें :

Post a Comment

0 Comments