आगरा में दर्दनाक हादसा, तालाब में डूबने से तीन साल के मासूम की मौत
आगरा, 12 सितम्बर। थाना सदर क्षेत्र की ग्राम सभा नैनाना ब्राह्मण में शनिवार को एक दर्दनाक हादसे में तीन साल के बच्चे की मौत हो गई। घर के बाहर खेल रहा मासूम अचानक तालाब में गिर गया।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, नारायण सिंह कुशवाह का तीन वर्षीय बेटा घर के पास खेल रहा था। खेलते-खेलते वह तालाब के किनारे पहुंच गया और संतुलन बिगड़ने से पानी में गिर गया। कुछ देर बाद जानकारी होने पर परिजनों और ग्रामीणों में हड़कंप मच गया।
ग्रामीणों ने तालाब में उतरकर बच्चे को बाहर निकाला और तुरंत अस्पताल ले गए। डॉक्टरों ने काफी प्रयास किया, लेकिन बच्चे को बचाया नहीं जा सका। इलाज के दौरान मासूम को मृत घोषित कर दिया गया।
बच्चे की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में भी मातम पसरा है। पुलिस के अनुसार हादसे की जानकारी जुटाई जा रही है।
_________________________________________

Post a Comment
0 Comments