सुपर लीजेंड्स, लीजेंड्स और स्टार्स वर्ग के मुकाबलों में लॉरेंस यूनाइटेड का जलवा || सेंट पीटर्स ओल्ड बॉयज एसोसिएशन का अलपासो फुटबॉल टूर्नामेंट

आगरा, 10 सितम्बर। सेंट पीटर्स कॉलेज ओल्ड बॉयज एसोसिएशन द्वारा पूर्व छात्रों के लिए आयोजित अलपासो फुटबॉल टूर्नामेंट में गुरुवार को सुपर लीजेंड्स, लीजेंड्स और स्टार्स वर्ग के लीग मुकाबले खेले गए। पीटर्स सुपरकिंग्स और फ्रांसिस एवेंजर्स के मध्य खेला गया लीजेंड्स वर्ग का पहला मुकाबला बराबरी पर छूटा निर्धारित समय में कोई भी टीम गोल न कर सकी। इसी वर्ग के दूसरे मैच में लॉरेंस यूनाइटेड ने पॉल्स टाइटन को 1-0 शून्य से पराजित किया। लॉरेंस यूनाइटेड के सागर भटनागर ने एक मात्र गोल किया।
स्टार्स वर्ग का पहला मैच फ्रांसिस एवेंजर्स और पीटर्स सुपरकिंग्स के मध्य खेला गया मुकाबला काफ़ी रोमांचक रहा दोनों टीमों द्वारा 1-1 गोल किया गया और मुक़ाबला बराबरी पर छूटा। फ़्रांसिस एवेंजर्स के रोहन वर्मा और पीटर्स सुपरकिंग्स के अंशुल ने गोल किए। 
  
स्टार वर्ग का दूसरा मैच भी काफ़ी रोमांचक रहा जिसमे लॉरेंस यूनाइटेड ने पॉल्स टाइटन को 1-0 से पराजित किया। एकमात्र गोल पार्थ चौधरी ने किया। पीटर्स सुपरकिंग्स और पॉल्स टाइटन के मध्य खेला गया सुपरलीजेंड्स वर्ग का मैच भी गोल रहित रहा और बराबरी पर छूटा।
इस अवसर पर प्रधानाचार्य फ़ादर (डॉ.) ऑलविन पिंटो, रामानंद चौहान, भारत महाजन, डॉ. पराग गौतम, डॉ. उपेंद्र नाथ गुप्ता, दीपक प्रहलाद अग्रवाल, डॉ. राजीव फ़िलिप, सीए अनमोल कोहली, प्रेरणा अग्रवाल, दिव्या गर्ग, वंदना कक्कड़, अजय कक्कड़ आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।
_____________________________________


ख़बर शेयर करें :

Post a Comment

0 Comments