झरना नाले के पास मिला शव किस महिला का? हत्या की आशंका

आगरा, 07 सितंबर। एत्मादपुर थाना क्षेत्र में झरना नाले के पास जंगल में महिला का शव मिलने से हड़कंप मच गया। लोगों ने शव पड़ा देखा तो पुलिस को सूचना दी। सिर पर चोट के निशान मिलने से प्रथम दृष्टया हत्या की आशंका जताई जा रही है।
सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। घटना की गंभीरता को देखते हुए डीसीपी भी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया।
जंगल में शव की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए। पुलिस ने भीड़ को दूर कर आसपास सुराग तलाशे। पुलिस यह जांच कर रही है कि महिला की मौत यहीं हुई या कहीं और हत्या के बाद शव को यहां लाकर फेंका गया।
पुलिस के सामने सबसे बड़ा सवाल महिला की पहचान और शव के जंगल तक पहुंचने का है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और स्थानीय लोगों से पूछताछ कर रही है। फोरेंसिक टीम से भी साक्ष्य जुटाए जाएंगे।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। हत्या, हादसा या अन्य कारण, मौत की असली वजह रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट होगी। फिलहाल पुलिस हर एंगल से जांच में जुटी है।
________________________________________

ख़बर शेयर करें :

Post a Comment

0 Comments