Agra News: खबरें आगरा की....

हिन्दू महासभा ने सौंपा एसडीएम को ज्ञापन 
आगरा, 02 सितम्बर। अखिल भारत हिन्दू महासभा ने राष्ट्रीय ध्वज के कथित अपमान के खिलाफ मुकदमा दर्ज न किए जाने को लेकर जिलाधिकारी के नाम एक ज्ञापन एसडीएम को सौंपा।
ज्ञापन में कहा गया कि शास्त्रीपुरम सिकंदरा के औद्योगिक क्षेत्र में विगत 13 अगस्त को राष्ट्रीय ध्वज एवं भगवा ध्वज कूड़े के ढेर मे पड़े मिले थे। इस मामले में हिन्दू महासभा ने उसी शाम सिकंदरा थाने में तहरीर दी थी। पुलिस ने घटना की जांच करने की बात कही उसके पश्चात हिंदू महासभा कार्यकर्ताओं ने 14 अगस्त को जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन कर ज्ञापन भी दिया था। उस समय एसडीम में तीन दिन का आश्वासन देकर प्रदर्शन समाप्त करवाया था लेकिन 18 दिन बीत जाने के बावजूद थाना सिकंदरा में तिरंगा एवं भगवा झंडे के अपमान को लेकर प्राथमिक की दर्ज नहीं की गई। मजबूर होकर बुधवार को पुन: ज्ञापन दिया गया। ज्ञापन देने वालों में विशाल कुमार जिलाध्यक्ष (युवा) और मीरा राठौर जिलाध्यक्ष शामिल थीं।
________________________________________
47 बच्चों ने रखे कान्हा के विविध रूप
आगरा, 02 सितम्बर। संस्कार भारती कला साधिका समिति द्वारा बाल कृष्ण रूप सज्जा का आयोजन सी एल कान्वेंट स्कूल में चार आयु वर्गों में किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित करके व्रज प्रांत के महामंत्री नन्द नन्दन गर्ग, संस्कार भारती की मंत्री नीता गर्ग ने किया।
प्रत्येक वर्ग में तीन श्रेष्ठ प्रतिभागियों को विशेष पुरस्कार दिया गया, निर्णायक मण्डल में वन्दना तिवारी, सुनीता पाठक, समीक्षा गोयल और मीना शर्मा रहीं। संचालन बबीता पाठक और आभार ज्ञापन मीना अग्रवाल ने किया।
________________________________________
सहायक आयकर आयुक्त अजय दुबे की सेवानिवृत्ति पर भावपूर्ण विदाई
आगरा, 02 सितम्बर। सहायक आयकर आयुक्त के पद पर कार्यरत अजय कुमार दुबे के 31 अगस्त को सेवानिवृत्त होने के अवसर पर आयकर भवन के मीटिंग हॉल में विदाई समारोह आयोजित किया गया। 
समारोह में आयकर विभाग के प्रिंसिपल कमिश्नर ऑफ इनकम टैक्स सहित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने अजय दुबे को प्रतीक चिह्न भेंट कर सम्मानित किया तथा उनके उज्ज्वल, स्वस्थ एवं सुखमय भविष्य की कामना की।
इस अवसर पर उनके साथ कार्य करने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने श्री दुबे जी के मधुर व्यवहार, उत्कृष्ट कार्यशैली, कर्तव्यनिष्ठा, सहज स्वभाव की प्रशंसा की। 
अजय दुबे आयकर विभाग के साथ-साथ वे शहर की अनेक सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्थाओं से भी सक्रिय रूप से जुड़े रहे हैं। आवास विकास कॉलोनी के सेंट्रल पार्क में अपनी पत्नी सीमा दुबे के साथ वे लंबे समय से योग शिविर का सफलतापूर्वक आयोजन करते आ रहे हैं। कार्यक्रम में सत्येंद्र शर्मा, सुरेश शर्मा, अनिल शर्मा, राजेंद्र पाराशर, विवेक गर्ग, उमाशंकर मिश्रा भी शामिल रहे।
________________________________________
तृतीय उत्तर प्रदेश राज्य रैंकिंग टेबल टेनिस टूर्नामेंट तीन से
आगरा, 02 सितम्बर। जिला टेबल टेनिस एसोसिएशन के तत्वावधान में इंद्रा बंसल स्मृति तृतीय उत्तर प्रदेश राज्य रैंकिंग टेबल टेनिस टूर्नामेंट 3 से 6 सितंबर तक एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम के टेबल टेनिस हॉल में आयोजित किया जाएगा।
टूर्नामेंट में प्रदेश भर से लगभग 350 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। जिला टेबल टेनिस एसोसिएशन की सचिव एवं प्रतियोगिता की आयोजन सचिव डॉ अलका शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता निम्न आयु वर्गों में आयोजित की जा रही है-
1. हॉप्स बालक एवं बालिका वर्ग-(11 वर्ष) 
2. कैडेट बालक एवं बालिका वर्ग-(13 वर्ष )
3. सब जूनियर बालक एवं बालिका वर्ग- (15 वर्ष )
4. जूनियर बालक एवं बालिका वर्ग-(17 वर्ष )
5. यूथ बालक एवं बालिका वर्ग-(19 वर्ष )
6. महिला एवं पुरुष वर्ग।
जिला टेबल टेनिस एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रकाशषेश कौशल ने बताया प्रतियोगिता में खिलाड़ी और ऑफिशल्स का आना शुरू हो गया है, ठहरने की व्यवस्था नजदीकी होटलों में की गई है। प्रतियोगिता प्रातः 8:30 से प्रारंभ होगी। इस प्रतियोगिता के टूर्नामेंट डायरेक्टर एन.के. लहरी जबकि रेफरी अतिन रस्तोगी और डिप्टी रेफरी आरिफ नियाज होंगे।
________________________________________




ख़बर शेयर करें :

Post a Comment

0 Comments