सेंट पीटर्स ओल्ड बॉयज का चतुर्थ अलपासो फुटबॉल टूर्नामेंट 9 से 12 सितंबर तक

आगरा, 08 सितंबर। सेंट पीटर्स कॉलेज ओल्ड बॉयज एसोसिएशन द्वारा आयोजित वार्षिक गतिविधियों के तहत पूर्व छात्रों का चतुर्थ अलपासो फुटबॉल टूर्नामेंट 09 से 12 सितंबर तक सेंट पीटर्स कॉलेज के मैदान पर आयोजित होगा।
विजय नगर कॉलोनी स्थित स्पोर्ट्सबज्ज में रविवार को टूर्नामेंट की ट्रॉफी और टीमों की टी-शर्टों का अनावरण एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने किया।
एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने बताया कि पिछले वर्ष टूर्नामेंट में 120 पूर्व छात्रों ने भाग लिया था, इस वर्ष 160 पूर्व छात्र हिस्सा ले रहे हैं। इस बार सबसे वरिष्ठ प्रतिभागी 1978 बैच के मनोज अग्रवाल हैं। 1978 से 2021 बैच तक के पूर्व छात्र टूर्नामेंट में शामिल हो रहे हैं।
प्रतिभागियों की बढ़ी संख्या को देखते हुए उन्हें बैच के अनुसार तीन वर्गों में बांटा गया है - सुपर लीजेंड (1978-1999), लीजेंड्स (2000-2010) और स्टार्स (2011-2021)। सुपर लीजेंड वर्ग में दो टीम पॉल्स टाइटन और पीटर्स सुपरकिंग्स होंगी, जबकि लीजेंड्स और स्टार्स वर्ग में चार हाउस टीम लॉरेंस यूनाइटेड, फ्रांसिस अवेंजर्स, पॉल्स टाइटन और पीटर्स सुपरकिंग्स का गठन किया गया है। 
टूर्नामेंट लीग आधार पर होगा और फाइनल मुकाबले 12 सितंबर को खेले जाएंगे।
टूर्नामेंट का उद्घाटन 09 सितंबर को दोपहर 02 बजे सेंट पीटर्स कॉलेज के प्रधानाचार्य फादर डॉ. आलविन पिंटो करेंगे। प्रबंधक फादर इग्नेशियस मिरांडा और निदेशक फादर डेनिस डिसूजा उद्घाटन समारोह के विशिष्ट अतिथि होंगे।
प्रेस वार्ता में रामानंद चौहान, डॉ. पराग गौतम, अनमोल कोहली, अमित शुक्ला, अमित गुप्ता, कपिल अग्रवाल, गौरव सिंघल, सक्षम मित्तल, डॉ सौरभ शर्मा, श्रीनाथ भाटिया आदि उपस्थित रहे।
_______________________________________

ख़बर शेयर करें :

Post a Comment

0 Comments