अभिनेत्री स्वरा भास्कर की जीभ काट लाने पर 1.51 लाख का इनाम, योगी यूथ ब्रिगेड का आगरा में ऐलान, पोस्टर फूंके
आगरा, 02 सितम्बर। फिल्म अभिनेत्री स्वरा भास्कर के वीरांगनाओं के जौहर पर दिए गए बयान का विरोध तेज हो गया है। योगी यूथ ब्रिगेड के प्रदेश अध्यक्ष कुंवर अजय तोमर ने मंगलवार को शहर में स्वरा के पोस्टर जलाए और उसकी जुबान काटने वाले को 1.51 लाख रुपये इनाम देने की घोषणा की।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, अजय तोमर ने कहा, रानी पद्मिनी और जौहर करने वाली क्षत्राणियों के बलिदान पर सवाल बर्दाश्त नहीं है। स्वरा को इतिहास की जानकारी नहीं है।
बताया गया है कि यह विवाद विगत 31 अगस्त को दिल्ली में 'वुमन, लाइफ, फ्रीडम' टॉक में स्वरा के बयान से शुरू हुआ। उन्होंने पद्मावत के जौहर सीन पर कहा था कि इससे रेप सर्वाइवर्स में गलत संदेश जाता है कि रेप जिंदगी का अंत है और इज्जतदार महिला को मर जाना चाहिए। गर्भवती महिला के जौहर वाले सीन पर उन्हें आपत्ति थी।
बवाल के बाद स्वरा ने इंस्टाग्राम पर वीडियो में सफाई दी कि उन्होंने रानी पद्मावती को कायर नहीं कहा। उन्होंने कहा था कि अगर मैं रेप पीड़िता होती तो लगता कि जीकर कायरता दिखाई। निर्भया ने आखिरी सांस तक लड़ाई लड़ी, जीने की इच्छा को कम नहीं आंकना चाहिए।
________________________________________

Post a Comment
0 Comments