रिलायंस स्टोर और वॉलमार्ट समेत 15 नमूने भरे गए, श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के मद्देनजर खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई

आगरा, 02 सितम्बर। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व के दृष्टिगत आम जनमानस को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने तथा खाद्य पदार्थों में मिलावट की जांच का अभियान जारी है। विभागीय टीमों ने विभिन्न प्रतिष्ठानों एवं खाद्य कारोबार स्थलों का निरीक्षण करते हुए कुल 15 नमूने संग्रहित किए गए।
जांच टीमों ने रिलायंस रिटेल लिमिटेड कॉसमॉस मॉल संजय प्लेस से साबूदाना (गुड लाइफ) का एक नमूना तथा 100 फीट रोड स्थित वैन सप्लायर/वालमार्ट होलसेल से पनीर का नमूना संग्रहित किया।
वालमार्ट होलसेल, इंडस्ट्रियल एरिया, सिकंदरा से कुल 09 नमूने संग्रहित किए गए, जिनमें साबूदाने के 02, सेंधा नमक का 01, किशमिश के 02, कोकोनट पाउडर का 01, मखाना का 01, मुनक्का का 01 तथा मूंगफली दाना का 01 नमूना शामिल है।
 
इसके अतिरिक्त अमित ट्रेडिंग कंपनी, जगनेर से साबूदाना तथा मां वैष्णो ट्रेडर्स, जगनेर से सेंधा नमक का एक-एक नमूना संग्रहित किया गया। अवधपुरी चौराहा, शुक्ला मार्केट रोड स्थित अशोक कुमार की फर्म से चीनी साबूदाना का एक नमूना संग्रहित किया गया।
सहायक खाद्य आयुक्त महेंद्र कुमार ने बताया कि संग्रहित सभी नमूनों को नियमानुसार जांच हेतु खाद्य प्रयोगशाला भेजा जा रहा है। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के उपरांत रिपोर्ट के आधार पर विधिक कार्यवाही की जाएगी।
_______________________________________


ख़बर शेयर करें :

Post a Comment

0 Comments