अनूप जलोटा और अनुराधा पौडवाल संग आगरा के योगेश चंद्र शर्मा 'योगी' को भी मिलेगा 'रामायणी सम्मान'

आगरा, 10 अगस्त। रामायण रिसर्च काउंसिल द्वारा गोस्वामी तुलसीदास जयंती के अवसर पर 19 अगस्त को बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय (बीएचयू), वाराणसी में 'रामायणी सम्मान' समारोह आयोजित किया जाएगा। इस समारोह में देशभर से चयनित 28 विभूतियों जिनमें प्रख्यात भजन गायक अनूप जलोटा और अनुराधा पौडवाल शामिल हैं, का सम्मान किया जायेगा। आगरा के लॉयर्स कॉलोनी निवासी स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया से सेवानिवृत्त और पाँच दशक से सुंदरकांड का समधुर वाचन कर रहे योगेश चंद्र शर्मा 'योगी' को भी इस सम्मान से नवाजा जाएगा।
'रामायणी सम्मान' के संयोजक एवं रामायण रिसर्च काउंसिल के ट्रस्टी रिटायर्ड आईएएस डॉ. देव दत्त शर्मा ने बताया कि इस वर्ष रामायणी सम्मान के लिए सात श्रेणियां रखीं थीं, जिनमें- रामायण शोध सम्मान, रामकथा वाचन सम्मान, रामायण साहित्य सम्मान, रामायण संगीत सम्मान, बाल रामायणी सम्मान, राष्ट्रसेवा रामायणी सम्मान तथा श्रीसीताराम-पथिक सम्मान शामिल हैं। गूगल फॉर्म, ई-मेल तथा कूरियर के माध्यम से देशभर से 250 से अधिक नामांकन प्राप्त हुए थे।  
‘रामायणी सम्मान’ के लिए चयनित नाम:
1. अनूप जलोटा (भजन-सम्राट)
2. अनुराधा पौडवाल (सुप्रसिद्ध गायिका)
3. आर.के. सिन्हा, बिहार
4. स्व. किशोर कुणाल-पटना, बिहार - (मरणोपरांत)
5. डॉ. अर्चना प्रकाश (लखनऊ)
6. भगवान दास (दिल्ली)
7. डॉ. उदय प्रताप सिंह (वाराणसी)
8. डॉ. अवधि हरि (लखनऊ)
9. योगेश्वर प्रसाद देवरानी (नैनीताल, उत्तराखण्ड)
10. आदित्य जैन (नीमच, मध्य प्रदेश)
11. अभय माणके (इंदौर, मध्य प्रदेश)
12. हरिओम (हाथरस, यूपी)
13. नरेंद्रनाथ गगन (बिहार)
14. योगेश चंद्र शर्मा योगी - (आगरा, यूपी)
15. संजीव, बिहार
16. डॉ. आशा ओझा (बिहार)
17. मदगुल्ला प्रफुल्ला, आंध्र प्रदेश
18. बिनोद कुमार तिवारी, झारखण्ड
19. डॉ. चंद्र प्रभा मदान, हरियाणा
20. आचार्य संतोष पांडेय, राजस्थान
21. अजय याग्निक, दिल्ली
22. विंध्याचल मणि त्रिपाठी, यूपी
23. राजराधे कृष्ण शर्मा, महाराष्ट्र
24. प्रेम प्रकाश दुबे, महाराष्ट्र
25. त्रिलोकी नाथ पांडेय, यूपी
26. रामधनी द्विवेदी, यूपी
27. डॉ. रविशंकर पांडेय, यूपी
28. रेखा मेहरा, नई दिल्ली
__________________________________________


ख़बर शेयर करें :

Post a Comment

0 Comments