ताजमहल के निकट तेज रफ्तार बाइक का कहर, पर्यटकों को मारी टक्कर

आगरा, 10 अगस्त। विश्व प्रसिद्ध स्मारक ताजमहल घूमने आ रहे पर्यटक सुरक्षित नहीं हैं। रविवार को ताजमहल के निकट तेज रफ्तार बाइक का कहर देखने को मिला। इस बाइक सवार ने एक परिवार को पूर्वी गेट के पास टक्कर मार दी। हादसे में परिवार के सदस्य और बच्चे घायल हो गए। 
पूरी घटना सड़क किनारे दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हो गई, जिसमें चालक तेज रफ्तार बाइक चलाता दिखाई दे रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि बाइक सवार पहले एक बच्चे को चपेट में लेता है। 
फिर सामने चले रहे युवक को टक्कर मारता है। सभी लोग जमीन पर गिर पड़ते हैं। गनीमत ये रही कि युवक का हाथ पकड़कर चल रहा बच्चा बाइक की चपेट में नहीं आया।
टक्कर होने पर आसपास के लोग मदद के लिए दौड़ पड़े। हादसे में बच्चे और युवक को चोट आई। बताया गया है कि बाइक बाहर के जिले की थी। ताजमहल के पास ये बाइक कैसे पहुंच गई, इस पर सवाल उठ रहे हैं।
__________________________________________

ख़बर शेयर करें :

Post a Comment

0 Comments