आगरा के दो कांवड़ियों की कासगंज में मौत, तीसरा घायल, कार से टकराई बाइक
आगरा, 10 अगस्त। आगरा से सोरों स्थित लहरा घाट से गंगा जल लेने गए दो कांवड़ियों की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। मृतकों में एक फतेहपुरसीकरी और दूसरा मिढ़ाकुर का निवासी था। एक अन्य कांवड़िया गम्भीर रूप से घायल है उसका इलाज चल रहा है।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, हादसा सोमवार सुबह करीब साढ़े चार बजे हुआ। डाक कांवड़ के लिए तीस कांवड़ियों का एक जत्था कासगंज के सोरों गया था। जत्थे में पिकअप वाहन और 10-12 बाइक शामिल थीं। जत्थे से दो बाइक पीछे रह गई थीं। इनमें एक बाइक पर तीन कांवड़िये 25 वर्षीय हरगोविंद पुत्र महावीर निवासी बन्नावली थाना फतेहपुर सीकरी, 18 वर्षीय विवेक पुत्र सुंदर सिंह निवासी नौलक्खा थाना सदर और 20 वर्षीय राहुल पुत्र जगदीश निवासी सतनापुर थाना मिढ़ाकुर सवार थे।
कासगंज में काली नदी पुल के पास इनकी बाइक सामने से आ रही दूसरे कांवड़ियों के जत्थे की कार से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार तीनों युवक घायल हो गए।
सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और तीनों घायलों को एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल कासगंज ले जाया गया। यहां डॉक्टरों ने हरगोविंद और राहुल को मृत घोषित कर दिया। विवेक को गंभीर अवस्था में आगरा हायर सेंटर भेज दिया गया।
_________________________________________
Post a Comment
0 Comments