पानी भरे गड्ढे में गिरीं टेंपो सवार तीन महिलाएं, दो छात्राएं, सभी को सुरक्षित निकाला गया
आगरा, 07 अगस्त। थाना एत्माद्दौला के अंतर्गत नगला बिहारी अंडरपास क्षेत्र में शुक्रवार की शाम शाम तेज बारिश के बीच सड़क पर हुए जलभराव से गुजर रहा एक ऑटोरिक्शा अचानक अनियंत्रित होकर निकट पानी से भरे गड्ढे में पलट गया। टेंपो में तीन महिलाएं, दो छात्राएं सवार थीं। उन्हें डूबते देख स्थानीय निवासी देवदूत बने और उनकी जान बचाई। इस बीच में किसी अन्य के भी गड्ढे में होने की आशंका में पुलिस और फायर ब्रिगेड को भी सूचना दे दी गई। फायर ब्रिगेड ने मौके पर सर्च ऑपरेशन चलाया।
मौके पर पहुंचे अग्निशमन अधिकारी सोमदत्त सोनकर ने बताया कि गड्ढे में गिरे सभी लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया। चोटिल सवारियों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।
बताया गया है कि यह गड्ढा जल निगम की पाइपलाइन के लिए खोदा गया था। निर्माण कार्य पूरा नहीं होने के कारण यह गहरा गड्ढा खुला पड़ा था। शुक्रवार की बारिश के बाद उसमें बड़ी मात्रा में पानी भर गया, जिससे गड्ढा पूरी तरह जलभराव में छिप गया और उसकी गहराई का अंदाजा लगाना मुश्किल हो गया।
__________________________________________
.gif)
Post a Comment
0 Comments