दिल्ली समिट में रजत अस्थाना ने बताया, आगरा के स्टोन कार्विंग वर्क को भी जीआई में शामिल कराने के प्रयास
आगरा, 06 अगस्त। जी आई उत्पादों के प्रमोशन के उद्देश्य से हैंडलूम एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल द्वारा GI & Beyond-2.0 समिट का आयोजन विगत दिवस नई दिल्ली के डॉ. अंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर में किया गया।
समिट में हैण्डिक्राफ्टस एक्सपोटर्स एसोसिऐशन आगरा के अध्यक्ष रजत अस्थाना ने कहा कि आगरा द्वारा जहां पूर्व में आगरा स्टोन इनले वर्क हेतू मिले जी आई टैग के अधिकृत यूजर्स को रजिस्टर कराने के प्रयास चल रहे हैं, दूसरी तरफ आगरा के एक अन्य उत्पाद स्टोन कार्विंग वर्क को भी जी आई में शामिल कराने के प्रयास चल रहे हैं।
रजत अस्थाना के अनुसार यदि जी आई उत्पादों को बढ़ावा देना है तो निश्चत ही विरासत से विकास तक जैसी सोच के तहत ही काम करना होगा।
एसोसिऐशन के सचिव आशीष अग्रवाल ने कहा कि जी आई टैग किसी भौगौलिक विशेष में बने उत्पाद की पहचान कराता है तथा उसे कानूनी तौर पर सुरक्षा भी प्रदान करता है। इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम सरकार को प्रत्येक जिला स्तर पर भी लगातार कराने चाहिए। इसके लिये विस्तृत योजना पर काम करने की जरूरत है।
इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि केंद्रीय कपड़ा एवं विदेश राज्य मंत्री पबित्र मार्गेरिटा और विशिष्ट अतिथि नीलम शमी राव मुख्य सचिव, कपड़ा मंत्रालय, डॉ. एम. बीना विकास आयुक्त (हथकरघा), डा उन्नत पी. पंडित पेटेंट, डिजाइन और ट्रेडमार्क महानियंत्रक, अमृत राज, विकास आयुक्त (हस्तशिल्प), कार्तिक धान्डा सचिव टैक्सटाइल कमेटी, तपन कुमार राउत निर्देशक मार्केट रिसर्च, टैक्सटाइलस कमेटी एवं डॉ. रजनीकांत थे। आगरा से विकास कुलश्रेष्ठ ने भी भाग लिया।
______________________________________
.gif)
Post a Comment
0 Comments