एत्मादपुर में अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़, पांच गिरफ्तार, अवैध तमंचे, कारतूस और उपकरण बरामद
आगरा, 02 अगस्त। कमिश्नरेट पुलिस ने थाना एत्मादपुर क्षेत्र में अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है।
पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए उनके कब्जे से पांच अवैध तमंचे, एक पिस्टल, कारतूस, अर्धनिर्मित हथियार, हथियार बनाने के बड़ी मात्रा में उपकरण, तीन एलपीजी सिलेंडर, मोबाइल फोन और नकदी बरामद किए हैं।
थाना एत्मादपुर पुलिस, साइबर सर्विलांस, काउंटर इंटेलिजेंस और एसओजी की संयुक्त टीम ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया।
यह अवैध फैक्ट्री आगरा-फिरोजाबाद बॉर्डर पर छोटा सुरेरा के जंगल में संचालित की जा रही थी। मौके से पकड़े गए आरोपियों के नाम शुभम शर्मा, आदिल, राशिद हुसैन, आसिफ और प्रिंस नागवाड़ी बताए गए हैं।
पुलिस के मुताबिक आरोपी जंगल में अवैध हथियार बनाते थे और मांग के अनुसार सप्लाई करते थे। सभी आरोपियों से पूछताछ जारी है। पुलिस उनके नेटवर्क के अन्य सदस्यों की भी तलाश कर रही है।
______________________________________
.gif)
Post a Comment
0 Comments