प्रदीप वार्ष्णेय का नेशनल चैंबर की संविधान संशोधन समिति के सह-अध्यक्ष पद से इस्तीफा!
आगरा, 22 अगस्त। नेशनल चैंबर ऑफ इंडस्ट्रीज एंड कॉमर्स के पूर्व अध्यक्ष प्रदीप वार्ष्णेय ने चैंबर संविधान संशोधन समिति के सह-अध्यक्ष (को-चेयरमैन) पद से इस्तीफा दे दिया है।
चैंबर अध्यक्ष मनोज बंसल को भेजे पत्र में उन्होंने संविधान संशोधन समिति पर नियमों के विपरीत कार्य करने और उनकी उपेक्षा किए जाने का आरोप लगाया और कहा कि इसी कारण दुःखी होकर भारी मन से इस्तीफा दे रहे हैं।
पत्र में कहा गया है कि कार्यकारिणी कमेटी द्वारा बनायी गयी संविधान संशोधन कमेटी में कार्यकारिणी कमेटी में अन्य लोगों की भागीदारी असंवैधानिक है। कमेटी का आपस में मशविरा न करके अन्य सदस्यों की बात को संशोधनों में पारित करने का प्रयास है। ऐसे वातावरण में काम करने या रहने का कोई फायदा नहीं है।
यह भी आरोप लगाया गया है कि संविधान समिति ने प्रस्तावित संशोधनों की कॉपी अन्य सदस्यों को तो भेजी लेकिन उन्हें (वार्ष्णेय को) नहीं भेजी। न ही कभी उनसे सलाह मशविरा करने की जरूरत समझी गई। इस्तीफे की कॉपी शनिवार को चैंबर कार्यालय में रिसीव करा दी गई।
इस बारे में चैंबर अध्यक्ष मनोज बंसल ने कहा कि प्रदीप वार्ष्णेय के इस पत्र को संविधान समिति के समक्ष रख दिया जाएगा। समिति ही इस पर आगे निर्णय लेगी।
_________________________________________
Post a Comment
0 Comments