रामलाल वृद्धाश्रम के पीछे जंगल में चल रहा था जुआ, आठ दबोचे
आगरा, 30 अगस्त। थाना सिकंदरा पुलिस ने जुआरियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए हार-जीत की बाजी लगा रहे आठ युवकों को गिरफ्तार किया है।
बताया गया है कि कैलाश मंदिर मार्ग पर रामलाल वृद्धाश्रम के पीछे स्थित जंगल में जुआरियों की महफिल सजी हुई थी। आरोपी यहां हार-जीत की बाजी लगाकर जुआ खेल रहे थे। पुलिस को इसकी सूचना मिलने के बाद टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और कार्रवाई को अंजाम दिया।
गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से 50,200 रुपये नकद और 52 ताश के पत्ते बरामद किए गए। अचानक हुई पुलिस कार्रवाई से मौके पर मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। सिकंदरा पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया और आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी।
________________________________________

Post a Comment
0 Comments