घर में लगी आग, रिटायर्ड शिक्षक की जलकर मौत!

आगरा, 30 अगस्त। थाना सिकंदरा क्षेत्र में स्थित आवास विकास सेक्टर-10 में विगत दिवस एक घर में अचानक आग लगने से बुजुर्ग व्यक्ति की जिंदा जलकर मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया और आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए।
खबरों के अनुसार, मृतक की पहचान विनय बोस के रूप में हुई। विनय बोस मूल रूप से छत्तीसगढ़ के रहने वाले थे और अपने भाई के साथ आवास विकास सेक्टर-10 में किराए के मकान में रह रहे थे। पड़ोसियों के अनुसार, मृतक विनय बोस एक रिटायर्ड शिक्षक थे। घर में अचानक आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि विनय बोस उसकी चपेट में आ गए और बाहर नहीं निकल सके। जब तक आग पर काबू पाया गया, तब तक उनकी जलकर मौत हो चुकी थी।
घटना की सूचना मिलते ही सिकंदरा थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस आग लगने के कारणों की जांच में जुटी हुई है। प्रारंभिक तौर पर आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है। घटना के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।
_________________________________________

ख़बर शेयर करें :

Post a Comment

0 Comments