दुष्यंत और प्रतिज्ञा ने जीती स्वतंत्रता दिवस पर क्रॉस कंट्री रेस
आगरा, 15 अगस्त। तेजतर्रार धावक दुष्यंत और धाविका प्रतिज्ञा ने स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित पांच किलोमीटर की क्रॉस कंट्री दौड़ जीत ली। इस दौड़ का आयोजन खेल निदेशालय एवं जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में किया गया।
बालक वर्ग में दुष्यन्त (प्रथम), नवीन कुमार (द्वितीय), नितिन गुर्जर (तृतीय). सुशांत (चतुर्थ), हैप्पी बघेल (पांचवें) एवं रवि कुमार (छटवें) स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में प्रतिज्ञा (प्रथम), भावना (द्वितीय), सानिया (तृतीय), पायल (चतुर्थ), सोनम (पांचवें) एवं शीतल (छटवें) स्थान पर रहीं।
रेस का शुभारम्भ क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी संजय शर्मा, द्वारा खिलाड़ियों को झण्डी दिखाकर किया गया। समापन पर उन्होंने पुरस्कार वितरण भी किया। यह रेस एकलव्य स्टेडियम, आगरा के सौदागर लाइन बाजार वाले गेट से प्रारम्भ होकर नन्द चौराहा, आयुक्त निवास, होटल क्लार्क्स शिराज, लालबहादुर शास्त्री चौराहे से मुड़कर माल रोड होते हुए प्रधान डाकघर चौराहे से मुड़कर सदर बाजार होते हुए स्टेडियम के मुख्य द्वार पर ही समाप्त हुई।
रेस को आयोजित कराने में राजेश यादव, विजयलक्ष्मी सिंह, हरदीप सिंह, अनुज कपूर, मनीष वर्मा, योगेश वर्मा, कल्पना चौधरी, विनय कुमार, पुष्पेन्द्र सिंह, साहिल कुमार, रघुनाथ यादव, दक्ष गौतम एवं जावेद ने सहयोग किया।
इससे पूर्व प्रातः आठ बजे क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी संजय शर्मा द्वारा स्टेडियम प्रांगण में झण्डारोहण भी किया गया। इस अवसर पर स्टेडियम के समस्त प्रशिक्षक, स्टाफ, नागरिक एवं खिलाड़ी उपस्थित रहें।
________________________________________
Post a Comment
0 Comments