Agra News: खबरें आगरा की....

केंद्रीय राज्य मंत्री बघेल ने किया बल्केश्वर मेले का शुभारंभ
आगरा, 09 अगस्त। बल्केश्वर मेला समिति द्वारा सावन माह के द्वितीय सोमवार  पर आयोजित मेले का शुभारंभ मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्य मंत्री प्रो. एस.पी. सिंह बघेल द्वारा फीता काटकर एवं भगवान भोलेनाथ के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर किया गया।
इस अवसर पर विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल, प्रदेश लघु उद्योग निगम लिमिटेड के अध्यक्ष राकेश गर्ग, मेला समिति अध्यक्ष महेश निषाद, मुरारीलाल गोयल, हरिओम गोयल, गिर्राज बंसल, नवीन गौतम जी, अनुराग चतुर्वेदी, कुंदनिका शर्मा, श्रीमती पूजा बंसल एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालुगण उपस्थित रहे।
__________________________________________
"खुले पंख" संस्था आयोजित करेगी रंग भरो प्रतियोगिता
आगरा, 09 अगस्त। "खुले पंख" संस्था द्वारा 16 अगस्त को संत रामकृष्ण कन्या महाविद्यालय में आयोजित होने वाली रंग भरो एवं चित्रकला प्रतियोगिता की तैयारियों को लेकर एक सार्वजनिक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में प्रतियोगिता की व्यवस्थाओं, जिम्मेदारियों एवं कार्यक्रम को और बेहतर बनाने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई तथा कार्यकारिणी/कार्यदल का गठन किया गया।
संस्था के अध्यक्ष आनंद अग्रवाल ने बताया कि प्रतियोगिता के लिए अब तक 201 पंजीकरण प्राप्त हो चुके हैं। प्रतियोगिता में नर्सरी से कक्षा 9वीं तक के बच्चों को शामिल किया गया है और पंजीकरण शुल्क मात्र ₹21 रखा गया है। पंजीकरण से प्राप्त राशि का उपयोग गौ सेवा के लिए किया जाएगा। प्रतियोगिता में शामिल होने वाले सभी बच्चों को प्रमाण-पत्र प्रदान किए जाएंगे, जबकि विजेताओं को मेडल एवं आकर्षक उपहार देकर सम्मानित किया जाएगा।
__________________________________________
डिफेंस कॉलोनी में सोसाइटी ने 150 पौधे लगाए
आगरा, 09 अगस्त। डिफेंस कॉलोनी यूथ वेलफेयर सोसाइटी की ओर से कॉलोनी में 150 पौधों का रोपण किया गया। सोसाइटी के अध्यक्ष राजीव सोई ने बताया कि पिछले चार वर्षों में सोसाइटी द्वारा क्षेत्र में 600 से अधिक पौधों का रोपण किया जा चुका है। बंटी यादव, राज चौहान, ज्ञानेंद्र यादव, नीरज गौड़, सन्नी उपाध्याय, अमित दीक्षित, हरपाल, संदीप सोलंकी का सहयोग रहा।
__________________________________________
चैंबर सदस्यों की निःशुल्क स्वास्थ्य जांच
आगरा, 09 अगस्त। नेशनल चैंबर द्वारा सदस्यों व उनके परिवार हेतु निःशुल्क स्वास्थ्य जांच का आयोजन पार्क केपी हॉस्पिटल में किया गया। मुख्य अतिथि विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल थे। उनका स्वागत अध्यक्ष मनोज बंसल और अन्य पदाधिकारियों ने किया।
डा. भानु प्रताप सलूजा, डा. रवि कुमार जैन, डा. विश्व दीपक, डा. प्रज्ञादेव, डा. फरह जावेद, डा. नीरज जयंत, डा. सुदेश मलानी, डा स्मिता नागर, डाइटिशियन शिवांगी तेलांग ने स्वास्थ्य की जांच की। सदस्यों को इलाज में छूट प्रदान करने हेतु कार्ड भी प्रदान किया गया। शिविर के दौरान मौजूद रहे एक चैंबर सदस्य ने बताया कि जांच कराने वालों की संख्या अति सीमित रही, हालांकि चैंबर की विज्ञप्ति में दावा किया गया कि 80-90 लोगों द्वारा शिविर का लाभ उठाया गया।
__________________________________________
हरियाली तीजोत्सव 22 अगस्त को
आगरा, 09 अगस्त। भारत विकास परिषद संकल्प, बृज प्रांत द्वारा हरियाली तीजोत्सव का आयोजन 22 अगस्त को लोहामंडी स्थित महाराजा अग्रसेन भवन में दोपहर 3 बजे से किया जाएगा। 
संरक्षक डॉ. तरुण शर्मा एवं कीर्ति शर्मा ने बताया कि मेले के दौरान महिलाओं की नि:शुल्क हीमोग्लोबिन जांच एवं स्वास्थ्य परीक्षण कराया जाएगा। लोकगीत एवं मल्हार गायन प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। मेहंदी प्रतियोगिता, विविध वेशभूषा प्रतियोगिता, राखी थाल सज्जा प्रतियोगिता, आदर्श मां-बेटी, सास-बहू प्रतियोगिता तथा संकल्प श्रीमुखी तीज प्रतियोगिता विशेष आकर्षण का केंद्र रहेंगी। 
__________________________________________
तीन स्थानों पर हड्डियों की जांच व स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम
आगरा, 09 अगस्त। ऑर्थोपेडिक सोसायटी ने रविवार को शहर में तीन अलग-अलग स्थानों पर हड्डियों के स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता एवं जांच कार्यक्रम आयोजित किए। कार्यक्रमों का विशेष फोकस मेनोपॉज के बाद महिलाओं में ऑस्टियोपोरोसिस की रोकथाम तथा वरिष्ठ नागरिकों में कमजोर हड्डियों, गिरने और फ्रैक्चर के जोखिम को कम करने पर रहा। ये कार्यक्रम डॉ. संजय प्रकाश के विजय नगर हॉस्पिटल, डॉ. डी.वी. शर्मा बोन हॉस्पिटल तथा चतुर्वेदी महिला मंडल में आयोजित किए गए। विभिन्न कार्यक्रमों में डॉ. संजय प्रकाश, डॉ. डी.वी. शर्मा और डॉ. संजय चतुर्वेदी ने प्रतिभागियों को जागरूक किया।
__________________________________________


ख़बर शेयर करें :

Post a Comment

0 Comments