Agra News: खबरें आगरा की........
भावनेश्वर नाथ मंदिर से शुरू होगा सीता का डोला, समिति ने मार्ग का निरीक्षण किया
आगरा, 04 अगस्त। जनकपुरी महोत्सव के अंतर्गत आगामी छह अक्टूबर को भावना एस्टेट स्थित श्री भावनेश्वर नाथ मंदिर से माता सीता का निकाला जाएगा। डोला मंदिर से प्रारंभ होकर भावना एस्टेट रोड, होली पब्लिक स्कूल रोड, गणपति आशियाना रोड, केके नगर, नीरव निकुंज रोड, शिवा कुंज, अमर विहार कॉलोनी रोड सहित विभिन्न मार्गों से होकर पुनः श्री भावनेश्वर नाथ मंदिर पहुंचेगा।
अगले दिन सात अक्टूबर को भावनेश्वर नाथ मंदिर में ही राम-सीता के विवाह के प्रतीक स्वरूपोंभगवान शालिग्राम एवं माता तुलसी का विवाह वैदिक परंपरा एवं विधि-विधान के साथ संपन्न कराया जाएगा।
जनकपुरी महोत्सव समिति के अध्यक्ष राजीव कुमार यादव के नेतृत्व में मंगलवार को समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने माता सीता के डोला मार्ग का निरीक्षण किया तथा क्षेत्रवासियों से जनसंपर्क कर उन्हें सहभागिता के लिए आमंत्रित किया। इस दौरान संजय गोयल, मनोज बंसल, मनोज जादौन, राणा सुशील सिंह, संतोष कटारा, अंकुश मित्तल, आकाश गोयल, धर्मेश जैन, नरेंद्र सिंह सेंगर, आरती शर्मा, उपस्थित रहीं।
_________________________________________
डॉक्टरों ने पुलिसकर्मियों को दिया सीपीआर और कार्यस्थल एर्गोनॉमिक्स का प्रशिक्षण
आगरा, 04 अगस्त। राष्ट्रीय अस्थि एवं जोड़ दिवस के अवसर पर ऑर्थोपेडिक सोसाइटी और आगरा पुलिस के संयुक्त तत्वावधान में आगरा मूव्स बेटर–2026 अभियान के अंतर्गत ‘स्वस्थ प्रहरी–सशक्त पुलिस’ कार्यक्रम का आयोजन प्रशांत मेमोरियल हॉल, पुलिस लाइन्स में किया गया।
कार्यक्रम का उद्देश्य पुलिसकर्मियों को आपातकालीन जीवनरक्षक तकनीक सीपीआर सही कार्य-मुद्रा, हड्डियों एवं जोड़ों की सुरक्षा तथा ड्यूटी से संबंधित मांसपेशीय समस्याओं से बचाव के प्रति जागरूक करना था। डॉ. रजनीश मिश्रा, ऑर्थोपेडिक सोसाइटी के सचिव डॉ. संजय चतुर्वेदी ने उन्होंने गर्दन, कमर, कंधों और घुटनों के दर्द से बचाव के लिए ड्यूटी के बीच छोटे विराम, नियमित स्ट्रेचिंग तथा सही तकनीक अपनाने पर बल दिया। अपर पुलिस आयुक्त सचिन्द्र पटेल, डीसीपी अली अब्बास, डीसीपी अलका सारस्वत तथा एसीपी राम प्रवेश गुप्ता ने पुलिसकर्मियों के स्वास्थ्य, फिटनेस और कार्यक्षमता से जुड़े विभिन्न विषयों पर अपने विचार रखे। कार्यक्रम में डॉ. डी. वी. शर्मा, डॉ. अतुल कुलश्रेष्ठ, डॉ. अशोक विज, डॉ. अनुपम गुप्ता, डॉ. संजीव वोहरा ने भी सहभागिता की।
_________________________________________
अंगदान जागरूकता अभियान शुरू
आगरा, 04 अगस्त। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन एवं इंडियन सोसाइटी ऑफ क्रिटिकल केयर मेडिसिन के संयुक्त तत्वावधान में विगत दिवस आईएमए भवन पर "अंगदान जागरूकता कार्यक्रम" का शुभारंभ किया गया। यह जनजागरूकता अभियान 13 अगस्त तक विभिन्न स्थानों पर आयोजित किया जाएगा। अभियान का उद्देश्य समाज में अंगदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा अधिक से अधिक लोगों को अंगदान का संकल्प लेने के लिए प्रेरित करना है।
डॉ. पंकज नागाइच, डॉ. रणवीर त्यागी, डॉ. रजनीश कुमार मिश्रा, डॉ. मुकेश भारद्वाज, डॉ. प्रशांत लवानिया, डॉ. दीप्तिमाला अग्रवाल, डॉ. सीमा सिंह आदि ने विचार व्यक्त किए।
_________________________________________
रोटरी क्लब ने लगाया पौधरोपण शिविर
आगरा, 04 अगस्त। रोटरी क्लब ने विगत दिवस एडीए हाइट फतेहाबाद रोड पर एक पौधा रोपण शिविर लगाया। क्लब अध्यक्ष गुंजन गिरीश सिंह ने बताया कि वर्षा ऋतु में 450 पौधे लगाने लक्ष्य रखा गया है। कम्युनिटी सर्विस डायरेक्टर एवं पूर्व अध्यक्ष योगेश जिंदल ने कहा कि साल क़े अंत तक लगभग दो हज़ार से ज्यादा पौधे लगाए जाने का क्लब ने संकल्प लिया है।
पूर्व अध्यक्ष दिगम्बर सिंह धाकरे, नीलू धाकरे, आर. एल. भारद्वाज, विवेक गुप्ता मौजूद रहे।
_________________________________________
प्रो बघेल ने नड्डा को सौंपा NIMHANS-2 की स्थापना का प्रस्ताव
आगरा, 04 अगस्त। केंद्रीय राज्य मंत्री प्रो. एस. पी. सिंह बघेल ने विगत दिवस नई दिल्ली में केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जे.पी. नड्डा से भेंट कर आगरा स्थित इंस्टीट्यूट ऑफ मेंटल हेल्थ एंड हॉस्पिटल (IMHH) परिसर में NIMHANS-2 की स्थापना का अनुरोध किया।
उन्होंने कहा कि लोकसभा में अपने बजट भाषण के दौरान वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बेंगलुरु स्थित राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य एवं तंत्रिका विज्ञान संस्थान (NIMHANS) की तर्ज पर उत्तर भारत में एक नए संस्थान की स्थापना की घोषणा की थी।
उक्त संदर्भ कों लेकर केंद्रीय राज्यमंत्री प्रो. एस पी सिंह बघेल ने इस विषय पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ से व्यक्तिगत रूप से भेंट कर अनुरोध किया था कि आगरा स्थित आईएमएचएच परिसर में NIMHANS-2 की स्थापना के लिए केंद्र सरकार को प्रस्ताव भेजा जाए। प्रदेश सरकार द्वारा विस्तृत परियोजना प्रतिवेदन तैयार कर इंस्टीट्यूट ऑफ मेंटल हेल्थ एंड हॉस्पिटल (IMHH), आगरा में NIMHANS-2 की स्थापना के पक्ष में प्रबल संस्तुति सहित प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजा गया। केंद्रीय मंत्री नड्डा ने प्रस्ताव पर सकारात्मक विचार करने का आश्वासन दिया।
_________________________________________
.gif)
Post a Comment
0 Comments