Agra News: खबरें आगरा की....

मोक्ष कल्याणक महोत्सव संपन्न
आगरा, 19 अगस्त। निर्मल सेवा सदन, छीपीटोला में श्री पार्श्वनाथ भगवान का मोक्ष कल्याणक महोत्सव श्रद्धा एवं उल्लास के साथ संपन्न हुआ। पार्श्वनाथ भगवान की पालकी निकाली गयी, श्रद्धालुओ ने जगह-जगह आरती उतारी।
अभिषेक एवं शांतिधारा के पश्चात पुजारियों, महिला मंडल, युवा मंच, पुरुषों, महिलाओं एवं सैकड़ों श्रद्धालु भक्तों ने श्री सम्मेद शिखर पर्वत पर सामूहिक रूप से भगवान श्री पार्श्वनाथ की पूजा-अर्चना की तथा अत्यंत भक्तिभाव से निर्वाण लाड़ू अर्पित किए। मंच संचालन सतेंद्र जैन साहूला और विजय शास्त्री ने किया।
_________________________________________
सुंदरकांड पाठ के बाद हुआ भंडारा 
आगरा, 19 अगस्त। सर्व ब्राह्मण कुल समाज समिति द्वारा राधा कृष्ण मंदिर, लॉयर्स कॉलोनी में सुंदरकांड पाठ एवं भंडारे का आयोजन किया गया। 
इस अवसर पर डॉ.एस.पी. अग्निहोत्री, सतीश चंद्र शर्मा, आशुतोष गौतम, राजेंद्र पाराशर, विमल मिश्रा, हरीश शर्मा, मुकेश शर्मा, देवेंद्र शर्मा, एमएम शर्मा, हरिओम शर्मा, विनोद शर्मा, मूलचंद शर्मा, प्रीति मिश्रा, शालिनी शर्मा, मूलचंद शर्मा उपस्थित रहे।
_________________________________________
अस्थि स्वास्थ्य जागरूकता बताए उपाय
आगरा, 19 अगस्त। आगरा ऑर्थोपेडिक सोसायटी के जन-जागरूकता अभियान के अंतर्गत बुधवार को गोयल हॉस्पिटल में अस्थि स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
शिविर में महिलाओं सहित बड़ी संख्या में लोगों की बीएमडी जांच कर हड्डियों की मजबूती का आकलन किया गया। डॉ. मुकेश गोयल एवं डॉ. मेघल गोयल ने जांच के साथ प्रतिभागियों को उनकी रिपोर्ट के संबंध में आवश्यक जानकारी एवं हड्डियों को स्वस्थ रखने के उपाय बताए।
_________________________________________
सिर्फ राम की कथा भर नहीं है रामचरित मानस 
आगरा, 19 अगस्त। नागरी प्रचारिणी सभा द्वारा "तुलसी जयन्ती" पर आयोजित कार्यक्रम की मुख्य वक्ता प्रो बीना शर्मा, केन्द्रीय हिन्दी संस्थान ने कहा कि "लोकमंगल के लिए आवश्यक है कि समाज में परस्पर प्रेम-भाव हो, समन्वय की भावना हो।"
समारोह के अध्यक्ष एवं सभा के सभापति डॉ खुशीराम शर्मा ने कहा कि रामचरित मानस में तुलसीदास ने राजा और प्रजा के बीच, गुरु और शिष्य के बीच, गृहस्थी और सन्यासी के बीच, भिन्न धर्मावलम्बियों के बीच परस्पर समन्वय दिखाया है।"
कार्यक्रम का आरम्भ कवयित्री डॉ शशि तिवारी की सरस्वती वन्दना से हुआ। आगरा कॉलेज के पूर्व प्राचार्य डॉ वीके माहेश्वरी ने धन्यवाद ज्ञापन करते हुए कहा कि "रामचरित मानस सिर्फ राम की कथा भर नहीं है, बल्कि राम कथा के बहाने तत्कालीन समाज का बहुत मार्मिक और सजीव चित्रण है।" इससे पूर्व अतिथियों का स्वागत डॉ चन्द्रशेखर शर्मा ने और संचालन डॉ नवलेश नागर ने किया।
_________________________________________
नशा मुक्त एवं सकारात्मक जीवनशैली के फायदे बताए
आगरा, 19 अगस्त। आगरा कॉलेज में बुधवार को नशा मुक्ति एवं सकारात्मक जीवनशैली विषय पर एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
डॉ अश्वनी शर्मा एवं डॉ पारुल महाजन के संयोजन में ब्रह्माकुमारी संस्थान की बहनों द्वारा विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने, आत्म-संयम, सकारात्मक सोच, मानसिक शांति एवं स्वस्थ जीवनशैली के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। नशामुक्त, अनुशासित एवं सकारात्मक जीवन जीने के लिए सामूहिक रूप से शपथ दिलाई गई। डॉ ज्योत्सना गौड़ अन्य शिक्षकगण एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।
_________________________________________
साइबर क्राइम की रोकथाम पर गोष्ठी
आगरा, 19 अगस्त। ऑल इंडिया क्राइम प्रिवेंशन सोसाइटी और लॉ विस्टा कंसल्टेंसी ने नागरिकों को साइबर सुरक्षा और डिजिटल सुरक्षा के बारे में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया।
कार्यक्रम में डॉ. सिराज कुरैशी ने साइबर-जागरूक समाज बनाने के लिए पुलिस विभाग के प्रयासों का समर्थन किया। भारतीय मुस्लिम विकास पारिषद के अध्यक्ष समी आगाई ने प्रतिभागियों को डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म का उपयोग करते समय सतर्क रहने के लिए प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम का समापन एक इंटरैक्टिव सत्र के साथ हुआ, जिसमें वास्तविक जीवन की साइबर धोखाधड़ी की घटनाओं पर चर्चा की गई और ऑनलाइन स्कैम से बचने के लिए व्यावहारिक मार्गदर्शन प्राप्त किया गया। 
_________________________________________
पृथ्वीनाथ मंदिर के जीर्णोद्धार के नाम पर जनता को बेवकूफ बनाया जा रहा है - विनय अग्रवाल 
आगरा, 19 अगस्त। समाजवादी पार्टी के विनय अग्रवाल के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल शाहगंज भरतपुर रोड स्थित पृथ्वीनाथ महादेव मंदिर के जीर्णोधार के संदर्भ में क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी शक्ति सिंह से मिला।
क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी शक्ति सिंह ने उन्हें बताया कि प्रपोजल बनाकर गया था लेकिन अभी तक पास नहीं हुआ है l विनय अग्रवाल ने कहा पृथ्वीनाथ मंदिर के भक्तों को सिर्फ बेवकूफ बनाया जा रहा है। प्रतिनिधिमंडल में अध्यक्ष सतीश चाहर, पूर्व पार्षद राहुल चौधरी, मोहम्मद इरशाद, हिमांशु यादव, भानु प्रताप सिंह थे।
_________________________________________

ख़बर शेयर करें :

Post a Comment

0 Comments