Agra News: खबरें आगरा की....

'शराब है खराब' नाटक ने किया जागरूक
आगरा, 20 अगस्त। नशा मुक्त युवा विकसित भारत को दृष्टि में रखते हुए "शराब है खराब" नाट्य प्रस्तुति एमडी जैन इंटर कॉलेज के सभागार में की गई। नाटक का लेखन एवं निर्देशन सुशील सरित ने किया।
नाटक में हरीश अग्रवाल, सुधीर शर्मा, डॉ असीम आनंद, डॉक रमेश आनंद, रूपेश मल्होत्रा और विशन स्वरूप ने नशे में धुत्त शराबी के रूप में झूमते लड़खड़ाते हुए मंच पर प्रवेश किया तो सभागार तालियों से गूंज उठा। शराब और मादक पदार्थों के सेवन के परिणाम स्वरूप कैंसर लकवा जैसी बीमारियां हो जाती है और इसका वैज्ञानिक पक्ष क्या है इस तथ्य को इस नाटक में बड़े ही हल्के फुल्के अंदाज में प्रस्तुत किया गया। नेहा बागड़ी, संगीता सिंह, हरीश भदोरिया, चंद्रशेखर शर्मा ने भी शानदार अभिनय किया। नाटक का संगीत निर्देशन आन्शवना सक्सेना ने किया। गीतों को सुशील सरित और साथियों ने स्वर दिये। समन्वयन पूजा तोमर ने किया।
__________________________________________
काम के साथ पोस्चर का भी रखें ख्याल
आगरा, 20 अगस्त।आगरा ऑर्थोपेडिक सोसायटी के जागरूकता अभियान में गुरुवार को अशोक कॉसमॉस मॉल में कर्मचारियों के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में डॉ. गौरव राजपाल ने कर्मचारियों को सही पोस्चर बनाए रखने के फायदे बताते हुए कार्यस्थल पर होने वाले कमर, गर्दन, कंधे एवं घुटनों के दर्द से बचाव के व्यावहारिक तरीके समझाए।  चेयरमैन डॉ. डी. वी. शर्मा तथा सचिव डॉ. संजय चतुर्वेदी ने भी सहभागिता की। डॉ. रंजना बंसल ने धन्यवाद ज्ञापन किया।
__________________________________________
तृतीय उत्तर प्रदेश राज्य रैंकिंग टेबल टेनिस टूर्नामेंट आगरा में तीन सितंबर से
आगरा, 20 अगस्त। जिला टेबल टेनिस एसोसिएशन के तत्वावधान में तृतीय उत्तर प्रदेश राज्य रैंकिंग टेबल टेनिस टूर्नामेंट तीन से छह सितंबर तक एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम‌ में आयोजित किया जा रहा है। आयोजन में प्रदेश के विभिन्न आयु वर्गों के टेबल टेनिस खिलाड़ी शिरकत करेंगे। टूर्नामेंट में प्रदेश भर से लगभग 400 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। जिला टेबल टेनिस एसोसिएशन की सचिव एवं प्रतियोगिता की आयोजन सचिव डॉ अलका शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता निम्न आयु वर्गों में आयोजित की जा रही है-
1. हॉप्स बालक एवं बालिका वर्ग-(11 वर्ष) 
2. कैडेट बालक एवं बालिका वर्ग-(13 वर्ष )
3. सब जूनियर बालक एवं बालिका वर्ग- (15 वर्ष )
4. जूनियर बालक एवं बालिका वर्ग-(17 वर्ष )
5. यूथ बालक एवं बालिका वर्ग-(19 वर्ष )
6. महिला एवं पुरुष वर्ग।
__________________________________________
छावनी में गुरु रविदास की कलश यात्रा निकाली गई
आगरा, 20 अगस्त। संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी छावनी परिषद मंडल द्वारा कलश बंधन यात्रा निकाली गई। यह यात्रा मंडल अध्यक्ष विजय कुमार की अध्यक्षता में समरसता संकल्प अभियान के तहत आयोजित की गई। इसमें बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और श्रद्धालु शामिल हुए।
कलश बंधन यात्रा नई बस्ती बालूगंज स्थित डॉ. आंबेडकर वाटिका से प्रारंभ हुई और विभिन्न स्थानों से होकर गुजरी। इस दौरान श्रद्धालुओं ने संत रविदास महाराज के संदेशों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। यात्रा को संबोधित करते हुए विधायक डॉ. जीएस धर्मेश ने कहा कि सनातन धर्म और भारतीय संस्कृति की रक्षा केवल भाजपा सरकार में ही संभव है। इस अवसर पर भाजपा के महानगर महामंत्री महेश शर्मा, महानगर उपाध्यक्ष राजू परमार, राहुल सागर निर्वतमान मंडल अध्यक्ष अशोक अग्रवाल, अंकित कश्यप, नीतू सिंह, रॉकी राहुल उपाध्याय, शमी दुबे विनोद बघेल ,अनिल सान्याल ,सुरेंद्र जैन ,ललित धनगर ,सुनील अग्रवाल, राजेंद्र सिंह ,किशन कुमार, महादेवी मनोज नगर, राजू सविता, जॉनी उश्मनी मौजूद रहे।
__________________________________________



ख़बर शेयर करें :

Post a Comment

0 Comments