Agra News: खबरें आगरा की.....
संस्कार भारती का हरियाली तीज मेला 15 को
आगरा, 10 अगस्त। संस्कार भारती द्वारा 15 अगस्त को हरियाली तीज मेले का आयोजन बुर्जीवाला मन्दिर, प्रतापनगर किया जाएगा। आयोजन भारतीय परंपराओं को समर्पित होगा। मेले में महिला उद्यमियों द्वारा स्टॉल्स लगाए जाएंगे। छह-छह की संख्या में टीम बनाकर बहनें मल्हार प्रस्तुत करेंगी। विवाहित महिलाओं के लिए भारतीय वेश में सोलह श्रृंगार प्रतियोगिता होगी। स्कूली बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। मेले का उद्घाटन उच्च शिक्षा मंत्री योगेश उपाध्याय और विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल करेंगे।
यह जानकारी नागरी प्रचारिणी सभा पर आयोजित प्रेस वार्ता में अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल, मीना शर्मा, महामंत्री ओम स्वरूप गर्ग, नीता गर्ग, राजीव अग्रवाल "रिंकू", नीरज अग्रवाल, शुभांशु गर्ग, प्रांतीय महामंत्री नन्द नन्दन गर्ग, राजीव द्विवेदी, राजीव सिंघल, प्रदीप सिंघल, श्याम तिवारी आदि ने दी।
__________________________________________
जनकपुरी महोत्सव समिति ने मंडलायुक्त के समक्ष रखीं प्रमुख मांगें
आगरा, 10 अगस्त। जनकपुरी महोत्सव समिति ने सोमवार को मंडलायुक्त नागेंद्र प्रताप से मुलाकात कर अपेक्षित विकास कार्यों की रूपरेखा रखी और उन्हें समय रहते पूरा कराने की मांग की।
रामलीला कमेटी के अध्यक्ष विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल के नेतृत्व में मिले प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि जनकपुरी महोत्सव केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि शहर की सांस्कृतिक एवं सामाजिक पहचान से जुड़ा है। हजारों श्रद्धालुओं की सहभागिता को देखते हुए आयोजन स्थल एवं उसके आसपास सड़क, सफाई, प्रकाश व्यवस्था, जल निकासी, यातायात व्यवस्था और अन्य विकास कार्य समय से पूरे किया जाना आवश्यक है।
मंडलायुक्त नागेंद्र प्रताप ने संबंधित अधिकारियों के साथ समन्वय कर व्यवस्थाओं को समय से दुरुस्त कराने का आश्वासन दिया। प्रतिनिधिमंडल में जनकपुरी महोत्सव समिति के अध्यक्ष राजीव कुमार यादव ने संतोष कटारा, धर्मेश जैन, मनोज बंसल, संजय गोयल, स्वामीनाथ तिवारी, आलोक गर्ग, पार्षद वेद प्रकाश, सुशील राणा शामिल थे।
__________________________________________
भाविप नवज्योति ने रोपे 51 पौधे
आगरा, 10 अगस्त। भारत विकास परिषद नवज्योति शाखा द्वारा कमला नगर मेन मार्केट स्थित पार्क में पौधारोपण किया गया। शाखा के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने 51 पौधे रोपित किए और उनके संरक्षण का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में प्रदीप अग्रवाल, दीपिका मित्तल, नितिन अग्रवाल, अंकुर अग्रवाल, मंजू गुप्ता, अनुराग भटनागर, मोहित अग्रवाल, रजनीश गुप्ता, दीपक भार्गव, अनिल गुप्ता, अमित गर्ग आदि उपस्थित रहे।
__________________________________________
अधिवक्ताओं ने लिया संघर्ष तेज करने का संकल्प
आगरा, 10 अगस्त। उच्च न्यायालय की खंडपीठ की स्थापना की मांग को लेकर सोमवार को जनपद के समस्त अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्य बहिष्कार किया। इसी क्रम में टैक्सेशन बार एसोसिएशन द्वारा राज्य कर भवन, जयपुर हाउस पर बैठक का आयोजन किया गया।अध्यक्ष राज किशोर ने कहा कि अब और विलंब नहीं सहा जाएगा। जब तक आगरा में हाईकोर्ट बेंच स्थापित नहीं होती, आंदोलन जारी रहेगा।
बैठक में अखिलेश भटनागर, अब्दुल अख्तर खान, परमेंद्र पाल सिंह लोधी, संचित अग्रवाल, राजेंद्र प्रसाद दीक्षित, राकेश बाबू गर्ग, राजेंद्र शर्मा, अभिषेक बंसल अनुराग भटनागर, अभिषेक आनंद, संदीप श्रीवास्तव और अन्य ने विचार व्यक्त किये।
__________________________________________
कैप्टन कार्तिकेय, डॉ. रश्मि सिंह बने आयरन मैन एवं वूमैन ऑफ आगरा क्लब
आगरा, 10 अगस्त। आगरा क्लब स्पोर्ट्स फिएस्टा में विगत दिवस फिटनेस कम्पटीशन समापन हुआ। कैप्टन कार्तिकेय द्विवेदी ने कुल 746 किलोग्राम वजन उठाकर पुरुषों में 'आयरन टाइटन चैंपियन' का खिताब अपने नाम किया। महिलाओं में डॉ. रश्मि सिंह 524 किलोग्राम वजन उठाकर 'आयरन टाइटन चैंपियन' बनीं।
मुख्य अतिथि सीमा प्रताप थीं। मुख्य जज की भूमिका प्रिंस शर्मा ने निभाई। तकनीकी अधिकारी जावेद खान और नंदिनी चौहान थे। अन्य वर्गो में भी विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया।
__________________________________________
Post a Comment
0 Comments