Agra News: खबरें आगरा की....
'स्वच्छ पर्यटन अभियान' में ली स्वच्छता की शपथ
आगरा, 29 अगस्त। देश में इनबाउंड टूर ऑपरेटर्स की राष्ट्रीय संस्था इंडियन एसोसिएशन ऑफ टूर ऑपरेटर्स द्वारा विगत दिवस ताज खेमा में 'स्वच्छ पर्यटन अभियान' चलाया। अतिथियों और विद्यार्थियों ने ऐतिहासिक स्मारकों व आसपास के क्षेत्रों को स्वच्छ रखने और अपने-अपने संस्थानों में जागरूकता फैलाने की शपथ ली। ताजमहल मार्ग पर विशेष सिग्नेचर बोर्ड स्थापित किया गया, जिस पर ताजमहल देखने आए देशी-विदेशी पर्यटकों ने स्वच्छता अभियान के समर्थन में उत्साहपूर्वक हस्ताक्षर किए।
भारतीय विद्यापीठ, विभव नगर के विद्यार्थियों ने स्वागत गीत गाया। इसके बाद राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के स्वच्छता संदेश पर आधारित नाटक प्रस्तुत किया गया, जिसमें चारों तरफ फैले कचरे पर गांधीजी की निराशा और स्वच्छ भारत के संकल्प को दर्शाया गया।
टीआईएसए स्कूल के विद्यार्थियों ने स्टूडेंट बैंड के साथ गानों का मैशअप प्रस्तुत किया और एक छात्रा ने सोलो सॉन्ग की संगीतमय प्रस्तुति दी। इसका समन्वय डॉ. निधि पाठक और विशाल द्वारा किया गया।
टूरिज्म गिल्ड के अध्यक्ष अमूल्य कक्कड़ ने आईएटीओ के राष्ट्रीय अध्यक्ष रवि गोसाईं एवं केंद्रीय टीम का स्वागत किया। पर्यटन विभाग के हरीश चंद्र ने आईएटीओ कार्यकारिणी और विशिष्ट अतिथियों का अभिनंदन किया। सुनील गुप्ता (अध्यक्ष, उत्तरी क्षेत्र) ने आभार जताया।
_________________________________________
नेशनल चैम्बर की अपडेटेड वेबसाइट लांच
आगरा, 29 अगस्त। नेशनल चैम्बर सभागार में चैम्बर की वेबसाइट www.ncicagra.in की लांचिंग शनिवार को उपायुक्त उद्योग शैलेन्द्र सिंह द्वारा की गयी।
चैम्बर अध्यक्ष मनोज बंसल ने कहा कि वेबसाइट को पूर्णतः अपडेट कर सदस्यों के लिये विशेष जानकारी के साथ लांच किया गया है जिसमें चैम्बर की विभिन्न गतिविधियों एवं आगामी बैठकों की सूचना भी दी गयी है। शीघ्र ही चैम्बर की बैठकों का वर्चुअल लिंक भी एक्टिव किया जायेगा जिससे किसी भी सदस्य द्वारा अपने फर्म में रहकर चैम्बर की बैठकों में अपनी भागीदारी व सुझाव प्रेषित कर सकता है।
इस दौरान में सचिन सारस्वत, नितेश अग्रवाल, अम्बा प्रसाद गर्ग, विनय मित्तल, सीताराम अग्रवाल, अनिल वर्मा, मनीष अग्रवाल, प्रशांत जैन, विजय गुप्ता, मयंक मित्तल, गोमित जैन, सुशील बंसल, मयंक अग्रवाल, विपुल अग्रवाल, अम्बुज गोयल, मयंक कुमार अग्रवाल, नारायन भरानी, पुनीत कुमार अग्रवाल, प्रशांत मित्तल, धर्मेन्द गुप्ता, रजत उपस्थित थे।
_________________________________________
नोएडा एयरपोर्ट से आगरा और मथुरा तक हाइड्रोजन बस चलेंगी
आगरा, 29 अगस्त। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से आगरा और मथुरा तक हाइड्रोजन बस चलाई जाएंगी। यमुना एक्सप्रेस वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यीडा) को एनटीपीसी ने तीन हाइड्रोजन बस उपलब्ध कराई हैं।
यूपीएसआरटीसी बसों का संचालन कर रहा है। एक जुलाई से 31 जुलाई तक यमुना सिटी में बसों का ट्रायल संचालन किया गया। अब यीडा ने नोएडा से आगरा मथुरा के बीच हाइड्रोजन बस चलाने की कवायद शुरू की है। इसके लिए पत्र लिखा गया है, क्योंकि नोएडा से आगरा और मथुरा के बीच बड़ी संख्या में लोग बस से यात्रा करते हैं ऐसे में हाइड्रोजन बस सफल हो सकती है।एक बार हाइड्रोजन बस का टैंक भरने पर बस 600 किलोमीटर चलती है। इससे भाप निकलती है प्रदूषण नहीं होता है।
_________________________________________

Post a Comment
0 Comments