तेज रफ्तार डंपर ने ले ली स्कूटी सवार किशोर की जान

आगरा, 29 अगस्त। तेज रफ्तार डंपर ने स्कूटी सवार किशोर की जान ले ली। यह हादसा शनिवार को शमसाबाद-फतेहाबाद मार्ग पर गढ़ी गोदना के पास 
हुआ। 
खबरों के अनुसार, गढ़ी गुसाईं निवासी राधारमन का सत्रह वर्षीय पुत्र गगन सुबह करीब 10:30 बजे वह गढ़ी गोदना के पास खोखा संचालक की स्कूटी लेकर जा रहा था। इसी दौरान शमसाबाद की ओर से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने उसकी स्कूटी में टक्कर मार दी। 
हादसे में गगन गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे उपचार के लिए आगरा अस्पताल ले गए। उपचार के दौरान गगन ने दम तोड़ दिया। 
सूचना पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। टक्कर मारकर चालक डम्पर लेकर फरार हो गया। डंपर की तलाश की जा रही है। बताया गया है कि मृतका गगन  कक्षा 12 का छात्र था। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
_________________________________________

ख़बर शेयर करें :

Post a Comment

0 Comments