Agra News-2: खबरें आगरा की-2...
भाजपा ने अर्जुन नगर मंडल में निकाली तिरंगा यात्रा
आगरा, 10 अगस्त। भारतीय जनता पार्टी द्वारा सोमवार को छावनी विधानसभा के अर्जुन नगर मंडल की तिरंगा यात्रा निकाली गई। मुख्य अतिथि छावनी विधायक डॉ जी एस धर्मेश एवं भाजपा महानगर अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता रहे।
अर्जुन नगर तिराहे से शुरू हुई तिरंगा यात्रा में स्थानीय निवासियों, सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधि, व्यापारी बंधुओं ने हाथों में तिरंगा लेकर सहभागिता की। पूरे मार्ग में भारत माता की जय, वंदे मातरम्, हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए गए।
यात्रा में हेमेंद्र शर्मा, महेश शर्मा, मनवीर चौहान, विनय अग्रवाल, मीडिया प्रभारी रोहित कत्याल, योगेश त्यागी, मधु शर्मा, संदीप परिहार, मनीष ठाकुर, मंडल अध्यक्ष जय सिंह सरदारा, अजय गोस्वामी, इंदरपाल सिंह, मनीष खेत्रपाल, अजय भल्ला, आदित्य अग्रवाल, संदीप शर्मा, सुनील चक, सुशीला त्यागी, राजबाला बघेल आदि उपस्थित रहे।
__________________________________________
करन और शिव महेंद्रू पीकल बॉल चैम्पियन
आगरा, 10 अगस्त। आगरा क्लब स्पोर्ट्स फिएस्टा में पिकल बॉल प्रतियोगिता का समापन हो गया। अंतिम दिन रोमांचक मुकाबले देखने को मिले।
मुख्य अतिथि एडीएम प्रशासन आजाद भगत सिंह रहे। उन्होंने विजेताओं एवं उपविजेताओं को ट्रॉफी और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। सीनियर श्रेणी में कर्नल हिमांशु एवं चिन्मय, 40+ सिंगल्स में अंकित मोहन, मिक्स डबल्स में अंकित मोहन एवं सिया मोहन, मेंबर्स डबल्स में करन एवं शिव महेंद्रू, ओपन बॉयज डबल्स (नॉन-मेंबर) में करन महेंद्रू एवं शिव महेंद्रू, बॉयज सिंगल्स में करन महेंद्रू और शिव महेंद्रू विजेता रहे।
__________________________________________
Post a Comment
0 Comments