फिर पकड़ी गई 45 लाख की शराब, ट्रक में बना था गुप्त केबिन
आगरा, 13 अगस्त। अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ अभियान में पुलिस ने एक बार फिर करीब 45 लाख रुपये कीमत की शराब की तस्करी पकड़ी। काउंटर इंटेलिजेंस और खंदौली पुलिस की संयुक्त टीम ने मई चौराहे पर एक ट्रक से करीब 310 पेटी अवैध शराब बरामद की।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक तस्करों ने शराब को सामान्य माल की तरह दिखाने के लिए ट्रक में लकड़ी का गुप्त केबिन तैयार कराया था। इसी छिपे हुए केबिन में शराब की पेटियां रखकर उन्हें एक राज्य से दूसरे राज्य तक पहुंचाया जा रहा था। शराब की यह खेप चंडीगढ़ से समस्तीपुर, बिहार ले जाई जा रही थी।
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मनीष कुमार निवासी बाड़मेर, राजस्थान को गिरफ्तार किया। पूछताछ में पता चला कि वह इससे पहले भी शराब तस्करी के मामले में पकड़ा जा चुका है। उसके पुराने आपराधिक रिकॉर्ड और तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है।
_______________________________________
Post a Comment
0 Comments