ओवरलोड ट्रैक्टर ने ली स्कूटी सवार की जान, दो अन्य गम्भीर घायल
आगरा, 12 जुलाई। थाना सिकंदरा क्षेत्र में गलत दिशा से आ रहे ओवरलोड ट्रैक्टर ने एक स्कूटी सवार की जान ले ली और उसके साथी गम्भीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और फरार ट्रैक्टर चालक की तलाश शुरू कर दी।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, यह हादसा रविवार को मदनपुर के पास हुआ। चौबेपुर निवासी निखिल अपने दो साथियों विमल और सिद्ध के साथ स्कूटी से कहीं जा रहा था। इसी दौरान सामने से रॉन्ग साइड से आ रहे एक ओवरलोड ट्रैक्टर ने उनकी स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि निखिल ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, विमल और सिद्ध गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग घटनास्थल पर जुट गए। लोगों ने घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार जारी है। चिकित्सकों के अनुसार दोनों घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है।
प्रत्यक्षदर्शियों का आरोप है कि ट्रैक्टर चालक नशे की हालत में वाहन चला रहा था। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर छोड़कर मौके से फरार हो गया। बताया जा रहा है कि कुछ दूरी पर जाकर ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया।
क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में ओवरलोड वाहनों और रॉन्ग साइड चलने वाले वाहन चालकों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई नहीं होने के कारण लगातार हादसे हो रहे हैं।
______________________________________
.gif)
Post a Comment
0 Comments