आगरा के होटल कर रहे बड़े ग्रुपों से अनुबंध!
आगरा, 12 जुलाई। शहर के कुछ प्रमुख होटलों का बड़े ग्रुपों से अनुबंध होने की खबरें हैं। इनमें होटल अमर और होटल जेपी पैलेस शामिल बताए जा रहे हैं। इससे पहले शहर के कुछ बड़े निजी अस्पतालों के बड़े ग्रुपों से अनुबंध हो चुके हैं। अब होटल भी इसी दिशा में बढ़ रहे हैं।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, होटल अमर ने टाटा ग्रुप की सहायक कंपनी इंडियन होटल्स कंपनी लिमिटेड (आईएचसीएल) से करार किया है। एक जुलाई से होटल अमर का नाम बदल कर जिंजर हो गया है। आईएचसीएल का पहला होटल मुंबई का ताजमहल पैलेस है जिसे वर्ष 1903 में खोला गया था।
खबरों के अनुसार, अडानी ग्रुप ने जेपी ग्रुप को टेकओवर कर लिया है। जेपी ग्रुप को टेकओवर करने के बाद अडानी ग्रुप ने आगरा में जेपी ग्रुप के होटल जेपी पैलेस का संचालन एकोर ग्रुप को दिया है, एकोर फ्रांसीसी होटल ग्रुप है। अक्टूबर में होटल जेपी पैलेस एकोर ग्रुप के होटल सोफिटेल लीजेंड के नाम से संचालित किया जाएगा।
इसके साथ ही होटल क्लार्क्स शिराज की सेल्स एंड मार्केटिंग भी टाटा ग्रुप द्वारा देखी जा रही है। इससे पहले आगरा में टाटा ग्रुप का होटल ताज व्यू, फतेहाबाद रोड और शिल्पग्राम रोड पर द ताज व्यू एंड कन्वेंशन सेंटर है।
शहर में शिल्पग्राम के पास होटल लीला पैलेस का काम चल रहा है। इसके साथ ही हिल्टन ग्रुप का डबल ट्री बाई हिल्टन, मैरियट ग्रुप के होटल कोर्टियार्ड बाई मैरियट और फेयरफील्ड बाई मैरियट संचालित हो रहे हैं।
________________________________________
.gif)
Post a Comment
0 Comments