तीन मंजिला बिल्डिंग और निर्माणाधीन हॉस्पिटल पर एडीए ने लगाई सील

आगरा, 07 जुलाई। अवैध निर्माणों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत आगरा विकास प्राधिकरण (एडीए) मंगलवार को एक निर्माणाधीन हॉस्पिटल और एक तीन मंजिला बिल्डिंग पर सील लगा दी।
खबरों के अनुसार, इन भवनों में नोटिस के बाद भी काम चल रहा था। प्राधिकरण ने पहले कालिंदी विहार के एचआईजी डी 70 जे में कार्रवाई की। यहां कृष्णपाल सिंह की ओर से स्वीकृत मानचित्र के विपरीत हॉस्पिटल का निर्माण कार्य कराया जा रहा था। हॉस्पिटल की बिल्डिंग का फ्रंट तैयार हो रहा था और अंदर निर्माण कार्य चल रहा था।
प्राधिकरण की ओर से निर्माणकर्ता को इसके लिए चेतावनी भी दी गई थी लेकिन इसके बाद भी काम नहीं रुका। इस पर बिल्डिंग को सील कर दिया गया। 
सीलिंग की दूसरी कार्रवाई भी कालिंदी विहार में ही की गई। सेक्टर 2 पेठा नगरी के पीयू 37 में रोशनलाल भारत द्वारा बिना मानचित्र स्वीकृत कराए निर्माण कार्य कराया जा रहा था। यहां तीन मंजिला बिल्डिंग भी लगभग तैयार हो गई थी। प्राधिकरण की टीम ने बिल्डिंग को सील कर दिया।
______________________________________

ख़बर शेयर करें :

Post a Comment

0 Comments