दुकान के मलबे समेत नाले में गिरी महिला का अभी सुराग नहीं, मेयर कल दौरा करेंगी

आगरा, 11 जुलाई। सुभाष बाजार नाले पर बनी दुकान ढहने से मलबे में लापता हुई  60 वर्षीय महिला गंगा देवी का 72 घंटे बाद भी सुराग नहीं लग सका है। नगर निगम का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। नाले में महिला के फंसे होने की संभावना में लगभग एक किमी के दायरे में नाले को खंगाला जा चुका है। यहां जेसीबी की मदद से नाले में मलबा निकाला जा रहा है। इस बीच हादसे के तीन दिन बाद महापौर हेमलता दिवाकर कुशवाह का रविवार को घटनास्थल का दौरा प्रस्तावित है।
खबरों के अनुसार, घटनास्थल से सात सौ मीटर दूर लाल किले के पास नाले का लिंटर तोड़कर मलबा निकाला जा रहा है। घटनास्थल के पास सर्च ऑपरेशन बंद कर दिया गया है। 
जिस जगह दो मंजिला दुकान नाले में गिरी थी, उस जगह पर बैरीकेडिंग कर दी गई है। वहां किसी को आने-जाने नहीं दिया जा रहा। महिला की तलाश में घटनास्थल से लगभग सात सौ मीटर दूर लाल किले के पास नाले का लिंटर तोड़ा गया है। 
इस बीच आगरा व्यापार मंडल के मीडिया प्रभारी जय पुरसनानी ने बताया कि 12 जुलाई को सुबह 11-15 बजे मेयर हेमलता दिवाकर कुशवाह सुभाष बाजार हादसे के स्थल का दौरा करेंगी। 
_____________________

ख़बर शेयर करें :

Post a Comment

0 Comments