बिल्लोचपुरा पर मालगाड़ी की चपेट में आकर चिकित्सक की मौत, कारण जानने में जुटी पुलिस

आगरा, 12 जुलाई। बिल्लोचपुरा रेलवे ट्रैक पर रविवार की सुबह एक चिकित्सक की मालगाड़ी की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एसएन मेडिकल कॉलेज भेज दिया।
पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। शुरुआती जांच में यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यह दुर्घटना थी या इसके पीछे कोई अन्य वजह है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ करने के साथ-साथ अन्य साक्ष्य भी जुटा रही है।
खबरों के अनुसार, बिल्लोचपुरा रेलवे ट्रैक पर मालगाड़ी की चपेट में आने से डॉ लटूरी सिंह यादव की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान आवास विकास कॉलोनी सेक्टर-7 निवासी के रूप में हुई। 
घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग घटनास्थल पर एकत्र हो गए। सूचना पर रेलवे के अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए।
पुलिस ने शव को ट्रैक से हटाकर कब्जे में लिया और पंचनामा भरने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए एसएन मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया।
________________________________

ख़बर शेयर करें :

Post a Comment

0 Comments