संस्थापक दिवस पर याद आती है संघर्ष की गाथा- सेंट पीटर्स कॉलेज के स्थापना दिवस पर बोले प्रबंधक मिरांडा

आगरा, 07 जुलाई। सेंट पीटर्स कॉलेज के प्रबंधक फादर इग्नेशियस मिरांडा का कहना है कि 'संस्थापक दिवस' के रूप में हम न केवल संस्थापकों को याद करते हैं, बल्कि उनके द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में किए गए संघर्ष की यात्रा को भी स्मरण करते हैं। परिश्रम व ईमानदारी से उन्होंने जो कार्य किए, ऐसे मानवीय गुणों को हमें भी जीवन में प्रवाहित करना चाहिए ताकि हम संवेदनशील समाज का हिस्सा बन सकें।
फादर इग्नेशियस मिरांडा मंगलवार को सेंट पीटर्स कॉलेज के 'स्थापना दिवस' समारोह को संबोधित कर रहे थे। विद्यालय के संस्थापक जोसेफ एण्टनी बोर्गी ने वर्ष 1846 को इसी दिन इस स्कूल की नींव रखी थी।
कार्यक्रम का प्रारम्भ 'प्रार्थना गीत' के साथ किया गया। प्रधानाचार्य फा. डॉ. ऑल्विन पिंटो ने अपनी प्रार्थना में संस्थापक जोसेफ एंटनी बोर्गी के प्रति धन्यवाद प्रेषित किया। उपप्रधानाचार्य फा. लुईस खेस ने भी प्रार्थना प्रस्तुत की। 
इस अवसर पर सिस्टर एन्सी. चिरायत (हेडमिस्ट्रेस), अध्यापक कॉर्डीनेटर दिव्या सिंह, नितिका तिवारी, शोभा राना भी उपस्थित थीं। कार्यक्रम का संचालन छात्र वरदान मार्क वॉकर, शुभकर्मन सिंह, अर्नव खण्डेलवाल, जसकीरत सिंह द्वारा किया गया।
_________________________________________




ख़बर शेयर करें :

Post a Comment

0 Comments