किशोरी को भगा ले जाने की सूचना पर बजरंग दल का थाना हरिपर्वत पर प्रदर्शन, पुलिस ने बताया- दिल्ली में मिल गई बालिका
आगरा, 28 जुलाई। थाना हरिपर्वत पर मंगलवार को बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया।
वे क्षेत्र की एक किशोरी को कथित रूप से बहला-फुसलाकर ले जाने की घटना से आक्रोशित थे।
थाना परिसर में पुलिस अधिकारियों ने बजरंग दल के पदाधिकारियों और किशोरी के परिजनों को बताया कि बालिका को दिल्ली से बरामद कर लिया गया है। कानूनी प्रक्रिया के बाद शीघ्र उसे परिजनों को सौंप दिया जाएगा।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, परिजनों का आरोप था कि दूसरे समुदाय का युवक नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया।
जानकारी मिलने पर बड़ी संख्या में बजरंग दल के कार्यकर्ता थाना हरिपर्वत पहुंच गए। उन्होंने बच्ची की सकुशल बरामदगी और आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की।
प्रदर्शन के दौरान सुनील पाराशर, दिग्विजय नाथ तिवारी, आकाश वर्मा, सारांश बजरंगी, कार्तिक, सचिन, शिवम, कुणाल, राहुल जोशी, करन गर्ग, शिवम दुबे, पवन धकार, कार्तिक प्रधान, शिवम अग्रवाल, जतिन, गोपी माहौर, अमित आदि मौजूद रहे।
________________________________________
.gif)
Post a Comment
0 Comments