Agra News: खबरें आगरा की......

केंद्रीय मंत्री बघेल ने मखदूम में किया प्रशिक्षण शिविर का उदघाटन 
आगरा, 13 जुलाई। केंद्रीय बकरी अनुसंधान संस्थान मखदूम, मथुरा के 130वें राष्ट्रीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ केंद्रीय राज्य मंत्री प्रोफेसर एस.पी. सिंह बघेल ने किया।
कार्यक्रम में 14 राज्यों (उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान, बिहार, दिल्ली, असम, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, तेलंगाना, पंजाब, हरियाणा एवं पश्चिम बंगाल) से आये 108 प्रशिक्षणार्थियों (98 पुरुष एवं 10 महिलाओ) ने भाग लिया। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि बकरी गरीब की कामधेनू है जिससे किसान अपनी आर्थिक स्थिति मजबूत कर आत्मनिर्भर बन सकता है तथा सरकार द्वारा पशुपालन से संबंधित योजनाओं को भी बताया।
उद्घाटन सत्र के बाद केंद्रीय मंत्री ने संस्थान में लगे हाइड्रोपोनिक चारा यूनिट, पैलेट फीड प्लांट, एकीकृत कृषि प्रणाली (आई.एफ.एस.) मॉडल एवं बरबरी फॉर्म का भ्रमण कर वैज्ञानिकों से जानकारी प्राप्त की। इस अवसर पर मधु बघेल, संस्थान के निदेशक मनीष कुमार चैतली, डॉ अनुपम दीक्षित समस्त वैज्ञानिक एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
________________________________________
डावर फुटवियर इंडस्ट्रीज में दिया गया अग्नि सुरक्षा प्रशिक्षण 
आगरा, 13 जुलाई। कर्मचारियों में अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने तथा आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित एवं सुरक्षित कार्रवाई सुनिश्चित करने के उद्देश्य से डावर फुटवियर इंडस्ट्रीज में सोमवार को अग्नि सुरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
प्रशिक्षण कार्यक्रम के मुख्य वक्ता एस. डी. शर्मा (रिटायर्ड सीएफओ) रहे। उन्होंने प्रतिभागियों को फैक्ट्री में स्थापित फायर प्रोटेक्शन सिस्टम, विभिन्न प्रकार के अग्निशामक यंत्रों के उपयोग, आग लगने के संभावित कारणों, आग की रोकथाम के उपायों तथा आपातकालीन निकासी की विस्तृत जानकारी दी। 
प्रशिक्षण कार्यक्रम में राजीव मिश्रा (एचआर मैनेजर), रितेश वर्मा (हेल्थ एंड सेफ्टी), रमेश यादव (फायर सेफ्टी), राजेन्द्र सिंह (सिक्योरिटी सुपरवाइजर), रवि तिवारी, गोपाल सिंह एवं स्नेहा सहित कंपनी के विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। इस अवसर पर प्रोडक्शन, सिक्योरिटी, एचआरडी, हाउसकीपिंग एवं प्रशासन विभाग के कर्मचारियों के साथ-साथ एमबीए (एचआर) तथा बी.टेक. (प्रोडक्शन) के प्रशिक्षुओं ने भी सक्रिय सहभागिता की।
________________________________________
भाविप का अधिष्ठापन एवं शपथ ग्रहण सम्पन्न
आगरा, 13 जुलाई। भारत विकास परिषद की एकलव्य शाखा का सातवां अधिष्ठापन एवं शपथ ग्रहण समारोह माल रोड स्थित एक होटल में संपन्न हुआ। संस्थापक राजकुमार गुप्ता ने परिषद की स्थापना, सेवा कार्यों एवं शाखा के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। मायरा गुप्ता द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुति दी गई। कार्यकारिणी के नए सदस्यों एवं प्रशांत मिश्रा ने अध्यक्ष, आर के गुप्ता ने सचिव एवं लक्ष्मीकांत गुप्ता ने कोषाध्यक्ष के रूप में शपथ ग्रहण की। 
इसके अलावा मनोरमा बघेल को महिला गतिविधि, रोहित कत्याल, राहुल पोरवाल, रवि शर्मा, डॉ आर एस चौहान ने गतिविधि संयोजक की शपथ ली। नवीन सदस्यों महेश शर्मा, दीपू जादोन, अमित ग्वाला, नेहा गुप्ता, विक्रांत तिवारी, विनय अग्रवाल, कुलदीप सिंह आदि ने शपथ ली।
________________________________________
आगरा मंडल व्यापार संगठन ने की आगरा कैंट की घटना की निंदा
आगरा, 13 जुलाई। आगरा मंडल व्यापार संगठन के पदाधिकारियों ने सोमवार को कार्यालय में एक बैठक कर आगरा कैंट स्टेशन पर स्टेशन उपाधीक्षक पर आरपीएफ पुलिस द्वारा मारपीट की घटना की घोर निंदा की। 
बैठक में कहा गया कि जब रेलवे के कर्मचारियों के साथ पुलिस द्वारा इस तरह का निंदनीय बर्ताव किया गया तो आम नागरिक के साथ ऐसे विकृत मानसिकता के अधिकारी क्या करते होंगे। ऐसे आरपीएफ वालों के खिलाफ कठोर से कठोर कार्रवाई की जानी चाहिए।
निंदा करने वालों में गिरीश चंद्र गोयल, त्रिलोकचंद शर्मा राजकुमार अग्रवाल, राजेश अग्रवाल, नितिन अग्रवाल,  सौरभ अग्रवाल, सचिन गर्ग, रिंकू अग्रवाल, गजेंद्र जैन,  निखिल अग्रवाल, नीतू अग्रवाल, राजकुमार शर्मा, मुकेश वर्मा उपस्थित थे।
________________________________________
संजय प्लेस में हरिनाम संकीर्तन यात्रा निकाली
आगरा, 13 जुलाई। श्रीजगन्नाथ रथयात्रा महोत्सव को लेकर सोमवार को संजय प्लेस क्षेत्र में हरिनाम संकीर्तन यात्रा निकाली गई। शहरवासियों को 16 जुलाई को आयोजित होने वाली भगवान श्रीजगन्नाथ की रथयात्रा में शामिल होने का निमंत्रण दिया गया। इस वर्ष आयोजित होने वाली रथयात्रा में आगरा मंडल के विभिन्न जिलों के अलावा यूक्रेन, रूस, ऑस्ट्रेलिया सहित कई देशों तथा भारत के विभिन्न राज्यों से भी श्रद्धालु शामिल होंगे। 
________________________________________
प्रधानमंत्री दिव्याशा केंद्र का उद्घाटन
आगरा, 13 जुलाई। टीयर्स के 35वें स्थापना दिवस के अवसर पर रविवार को प्रधानमंत्री दिव्याशा केंद्र का उद्घाटन केंद्रीय राज्य मंत्री प्रो एस. पी. सिंह बघेल ने किया। इस अवसर पर एलिम्को के नोडल अधिकारी एस के रथ, पार्षद प्रवीणा राजावत, गौरव शर्मा सावित्री कठेरिया भूतपूर्व विधायक इटावा, नवीन गौतम, मृनाल अग्रवाल, राजेश गर्ग, सीमा घोष, विनोद अग्रवाल, मुकेश अग्रवाल, श्री दीपक मित्तल उपस्थित रहे। संस्था की निदेशिका डॉ रीता अग्रवाल ने प्रधानमंत्री दिव्याशा केंद्र की सेवाओं एवं उद्देश्यों की जानकारी दी।
_______________________________________



ख़बर शेयर करें :

Post a Comment

0 Comments