Agra News: खबरें आगरा की...
चैम्बर ने पालीवाल पार्क में तीन सौ पौधे रोपे
आगरा, 12 जुलाई। पौधारोपण महायज्ञ अभियान के तहत पालीवाल पार्क में चैम्बर अध्यक्ष मनोज बंसल की अध्यक्षता में 300 विभिन्न तरह के पौधे लगाए गए। मुख्य अतिथि प्रभागीय वनाधिकारी राजेश कुमार और विशिष्ठ अतिथि के सी जैन थे।
मुख्य अतिथि द्वारा वृक्षारोपण के महत्व के बारे में बताया गया। कार्यक्रम के संयोजक अतुल कुमार गुप्ता ने धन्यवाद दिया। इस अवसर पर उपाध्यक्ष अम्बा प्रसाद गर्ग, कोषाध्यक्ष विनय मित्तल, पूर्व अध्यक्ष अतुल गुप्ता, पूर्व अध्यक्ष मनीष अग्रवाल, पार्षद धर्मवीर, अशोक गुप्ता, मनोज कुमार गुप्ता, केके अग्रवाल, विनोद गुप्ता, अपूर्व मित्तल, विनोद दीक्षित, अनिल अग्रवाल, जय किशन गुप्ता, सौरभ अग्रवाल उपस्थित थे।
________________________________________
विद्युत मोक्षधाम का प्रतीक्षालय वातानुकूलित हुआ
आगरा, 12 जुलाई। क्षेत्र बजाजा कमेटी द्वारा संचालित ताजगंज विद्युत शवदाहगृह गृह पर अन्त्येष्टि में साथ आने वालों की सुविधा के लिए प्रतीक्षालय वातानुकूलित किया गया है। इसका रविवार को मुख्य अतिथि महापौर हेमलता दिवाकर कुशवाह ने फीता काटकर उद्घाटन किया।
महापौर ने विद्युत शवदाहगृह की खराब पड़ी दो भट्टियों को नगर निगम की ओर से शीघ्र ठीक कराने का विश्वास दिलाया तथा विद्युत शवदाहगृह के प्रचार-प्रसार को गति प्रदान करने की बात कही। विधायक पुरुषोत्तम खण्डेलवाल ने धार्मिक कथाओं के दौरान व्यासपीठ से विद्युत शवदाहगृह का संदेश प्रसारित कराने का सुझाव दिया।
प्रतीक्षालय को वातानुकूलित बनाने में श्याम बाबू बंसल, डा सुशील गुप्ता व रामलीला कमेटी के नरेश जैन का सहयोग रहा। पूर्व अध्यक्ष सुनील विकल ने कमेटी द्वारा किये गये प्रयासों को विस्तार से बताया। मीडिया प्रभारी नंदकिशोर गोयल ने बतारा कि आज 50% लोगों की अन्त्येष्टि विद्युत में हो रही है।
अध्यक्ष अनिल जिंदल ने आभार व्यक्त किया। संचालन विद्युत शवदाहगृह प्रभारी संजीव गुप्ता ने किया। इस मौके पर पूर्व अध्यक्ष डा.सुरेश गोयल, ओम टंडन, महासचिव राजीव अग्रवाल, समाजसेवी जगदीश बागला, रामलीला कमेटी के महामंत्री राजीव अग्रवाल, बजाजा कमेटी के पदाधिकारी, कार्यकारिणी के सदस्य मौजूद रहे।
________________________________________
कदमखंडी, जैंगारा में उत्सव भवन का शिलान्यास
आगरा, 12 जुलाई। चाहरवाटी क्षेत्र के पवित्र स्थल कदमखंडी, जैंगारा में मुख्यमंत्री त्वरित विकास योजना के अंतर्गत लगभग 58 लाख रुपये की लागत से निर्मित होने वाले उत्सव भवन का रविवार को सांसद राजकुमार चाहर ने क्षेत्र के वरिष्ठजनों से शिलान्यास संपन्न कराया।
इस भवन निर्माण में दो कमरे, एक हॉल ओर नहाने के बाथरूम ओर शौचालय ओर मीठे पानी की व्यवस्था की जाएगी।
कार्यक्रम की अध्यक्षता अशोक लवानिया ने की। संचालन महावीर सिंह द्वारा किया गया। कार्यक्रम में पार्टी पदाधिकारी, विभिन्न विभागों के अधिकारीगण, जिला पंचायत सदस्य, ब्लॉक प्रमुख, ग्राम प्रधान, बीडीसी सदस्य तथा क्षेत्र की महिलाएं एवं पुरुष उपस्थित रहे।
________________________________________
पर्यावरण संरक्षण पर चर्चा और वृक्षारोपण
आगरा, 12 जुलाई। अगर हम अपने आसपास के पेड़ों को ही नहीं पहचानते, तो प्रकृति से जुड़ाव कैसे बढ़ेगा?इसी विचार के साथ पालीवाल पार्क में रविवार को विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल के साथ हुई बैठक में हरित विकास, वृक्षारोपण एवं पर्यावरण संरक्षण पर चर्चा की गई और वृक्षारोपण किया गया।
बैठक में पर्यावरण संरक्षण को जन आंदोलन बनाने तथा नई पीढ़ी को प्रकृति से जोड़ने के उद्देश्य से कई सुझावों पर विचार-विमर्श हुआ। उद्यान अधीक्षक रजनीश पांडेय, अधिवक्ता के. सी. जैन, जिला उद्यान अधिकारी तथा अन्य पर्यावरण प्रेमी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
________________________________________
.gif)
Post a Comment
0 Comments