छात्रा को गलत इरादे से होटल में बुलाने वाले कोचिंग संचालक को भीड़ ने धुना, पुलिस को सौंपा
आगरा, 31 जुलाई। ऑनलाइन कोचिंग की तलाश रही छात्रा को गलत इरादे से होटल में बुलाने वाले कोचिंग संचालक की शुक्रवार को भीड़ ने जमकर धुनाई कर दी। यह मामला सिकंदरा चौराहे के पास का बताया गया है। आरोपी को पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, शाहगंज निवासी छात्रा ऑनलाइन कोचिंग ढूँढ रही थी। इस दौरान वह आवास विकास कालोनी के एक कोचिंग संचालक के संपर्क में आई। आरोप है कि उसे कोचिंग कराने और काॅलेज में प्रवेश कराने के नाम पर कोचिंग संचालक ने छात्रा का मोबाइल फोन नंबर ले लिया।
शुक्रवार को मैसेज करके कोचिंग संचालक ने उसे होटल पर बुलाया। होटल में लाते ही अंदर से कमरा बंद कर लिया। छात्रा को मंशा समझने में देर न लगी। उसने शोर मचा दिया और अपने भाई को काॅल कर दिया।
इस पर आसपास के लोग होटल पर पहुंच गए। वहां जुटी महिलाओं ने आरोपी को होटल से पकड़ने के बाद पिटाई लगा दी। पुलिस आरोपी को हिरासत में लेने के बाद जांच में जुट गई।
_________________________________________
.gif)
Post a Comment
0 Comments