सूचना पति की हत्या की थी, पर घर में मिला पत्नी का शव! पुलिस ने तोड़ा बंद दरवाजा

आगरा, 28 जुलाई। थाना ताजगंज के अंतर्गत नगला पेमा रोड पर बंद कमरे में युवक की लाश की सूचना पर पुलिस पहुंच गई। जब दरवाजा तोड़ा गया तो अंदर महिला की लाश मिली। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, नगला पेमा रोड निवासी फरहान के पिता ने सुबह करीब सात बजे पुलिस को सूचना दी कि पुत्रवधू ने उसके बेटे की हत्या कर दी है और लाश को कमरे में बंद कर फरार हो गई है। 
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई, फील्ड यूनिट के आने का इंतजार किया गया और उसके बाद जब कमरे का दरवाजा तोड़ा गया, तो अंदर पुरुष की जगह महिला की लाश मिली। 
पुलिस ने बताया कि शिनाख्त के बाद पता चला कि ये लाश फरहान की पत्नी की है। फरहान के बारे में कोई भी जानकारी नहीं मिल सकी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।
__________________________________________


ख़बर शेयर करें :

Post a Comment

0 Comments