आगरा के दवा बाजार में फिर छापेमारी, नकली दवाओं की जांच

आगरा, 10 जुलाई। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने शहर के दवा बाजारों में शुक्रवार को फिर छापेमारी किए जाने की खबर है।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, नकली दवाओं की सूचनाओं पर एफएसडीए की कई जिलों की टीमों ने मारा छापा है। विभाग के कमिश्नर डॉ. रोशन जैकब के नेतृत्व में कम्मू टोला स्थित वंश फार्मा और मोहन ट्रेडर्स के साथ ही श्रीजी फार्मा की जांच की जा रही है। एएस कॉम्प्लेक्स, मुबारक महल में भी दवा कारोबारियों के रिकॉर्ड और स्टॉक की जांच जारी है। चेमोरल फोर्ट, ऑक्साल्जिन डीपी, टेल्मा-40 समेत कई ब्रांड की संदिग्ध दवाओं की लिंक जांच की जा रही है।
खबरों के अनुसार, राजस्थान में प्रतिबंधित आईपिल और अनवांटेड-72 जैसी दवाएं भी जांच के दायरे में हैं।
नकली ऑक्साल्जिन डीपी की सप्लाई का कनेक्शन सामने आने का दावा किया गया है। बताया गया है कि मोहन ट्रेडर्स पर पहले भी कई बार छापेमारी हो चुकी है।एफएसडीए की टीमें पूरे सप्लाई चेन की जांच के साथ दस्तावेजों और स्टॉक का मिलान कर रही हैं।
______________________________________

ख़बर शेयर करें :

Post a Comment

0 Comments