आगरा क्लब के सदस्यों और गैर सदस्यों के लिए स्पोर्ट्स फिएस्टा 13 जुलाई से, एक माह तक चलेंगी 11 खेल स्पर्धाएं
आगरा, 10 जुलाई। आगरा क्लब द्वारा एक माह तक चलने वाले "स्पोर्ट्स फिएस्टा" का आयोजन 13 जुलाई से 14 अगस्त किया जाएगा, जिसमें विभिन्न आयु वर्गों के खिलाड़ी 11 खेल स्पर्धाओं में प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।
उद्घाटन 13 जुलाई को दोपहर के तीन बजे आगरा क्लब के चिल्ड्रन पार्क में होगा। मुख्य संयोजक और डायरेक्टर स्पोर्ट्स, ग्रुप कैप्टन किंशुक कुमार, आयोजन सचिव राहुल पालीवाल ने बताया कि इस महीने भर चलने वाले टूर्नामेंट में सदस्यों और गैर सदस्यों दोनों के लिए अलग-अलग श्रेणियां रखी गई हैं।
1. स्विमिंग: 13 व 14 जुलाई विभिन्न आयु वर्ग व वेटरन में क्लब के सदस्यों तथा अन्य तैराक भी प्रतिभाग कर सकेंगे। पंजीकरण की अंतिम तिथि 11 जुलाई है। संयोजक शशि कुमार जैन।
2. बिलियर्ड्स: 13 जुलाई से 14 अगस्त (केवल सदस्यों के लिए ओपन कैटेगरी) संयोजक अमित मेहरा।
3. टेबल टेनिस: 19 जुलाई विभिन्न आयुवर्ग में क्लब के सदस्य तथा शहर के अन्य खिलाड़ी भी प्रतिभाग कर सकेंगे। पंजीकरण की आखिरी तिथि 16 जुलाई, खेल संयोजक हार्दिक पालीवाल।
4. गोल्फ: 19 जुलाई अंडर 19 तथा ओपन केटेगरी, पंजीकरण की तिथि 16 जुलाई। खेल संयोजक कर्नल अर्नव बहुगुणा।
5. लॉन टेनिस: 01 व 02 अगस्त, अंडर 10 आयुवर्ग से वेटरन्स तक के खिलाडी। आगरा क्लब के सदस्य तथा शहर के अन्य खिलाड़ी भी प्रतिभाग कर सकेंगे। पंजीकरण की आखिरी तिथि 28 जुलाई। खेल संयोजक कमल चौधरी।
6. बैडमिंटन: 24, 25 व 26 जुलाई (एंट्री की अंतिम तिथि: 22 जुलाई, अंडर 10 से वेतन सदस्यों के लिए, खेल संयोजक सुमित कपूर।
7. फुटसल: 31 जुलाई से 2 अगस्त। पंजीकरण की अंतिम तिथि 28 जुलाई। इसमें क्लब के सदस्य तथा शहर के अन्य खिलाड़ी भी प्रतिभाग कर सकते हैँ खेल संयोजक पवन मंगल।
8. पिकलबॉल: 08 व 09 अगस्त, अंडर 15 आयुवर्ग से वेटरन केटेगरी तक के खिलाड़ी प्रतिभाग कर सकते हैं। पंजीकरण की अंतिम तिथि 5 अगस्त। क्लब के सदस्य एवं शहर के अन्य खिलाड़ी भी प्रतिभाग कर सकते हैं, खेल संयोजक आरबी सिंह।
9. बॉक्स क्रिकेट: 08 से 14 अगस्त पंजीकरण की अंतिम तिथि 5 अगस्त। केवल क्लब के सदस्यों के लिए। खेल संयोजक यश मेहता।
10. स्कवैश: 08 व 14 अगस्त। पंजीकरण की अंतिम तिथि 5 अगस्त हैं। क्लब के सदस्यों के लिए एवं शहर के खिलाड़ियों के लिए। खेल संयोजक सिद्धार्थ अरोरा।
11. फिटनेस कॉम्पिटिशन: 08 व 14 अगस्त, पंजीकरण की अंतिम तिथि 5 अगस्त (स्ट्रेंथ एवं एंड्योरेंस कैटेगरी, केवल क्लब के सदस्यों के लिए) खेल संयोजक डॉ हिमालय सिंह।
______________________________________
.gif)
Post a Comment
0 Comments