डेरा बंजारा में यमुना नदी पर पुल के निर्माण का शिलान्यास, हजारों लोगों को मिलेगी आवागमन की सुविधा मिलेगी

आगरा, 06 जुलाई। एत्मादपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत डेरा बंजारा (गिजोली) में यमुना नदी पर आनंदी भैरों से डेरा बंजारा (गिजोली) के मध्य स्वीकृत नव दीर्घ सेतु के निर्माण कार्य का शुभारंभ केंद्रीय राज्यमंत्री प्रो. एस.पी. सिंह बघेल एवं विधायक डॉ. धर्मपाल सिंह द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।
₹147 करोड़ की लागत से उत्तर प्रदेश राज्य सेतु निगम द्वारा निर्मित होने वाला यह सेतु क्षेत्र के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि सिद्ध होगा। इसके निर्माण से एत्मादपुर विधानसभा क्षेत्र के सैकड़ों गाँवों के हजारों नागरिकों को आगरा शहर तक कम समय में सुगम आवागमन की सुविधा मिलेगी तथा क्षेत्र के सामाजिक एवं आर्थिक विकास को नई गति प्राप्त होगी।
इस अवसर पर प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री डॉ. धर्मवीर प्रजापति, मंडल अध्यक्ष देवेंद्र चौधरी, ब्रजमोहन धनगर, गौरव शर्मा, संजय शर्मा, शेर सिंह, भाजपा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता, क्षेत्रवासी उपस्थित रहे। अध्यक्षता चौधरी बाबूलाल लंबरदार ने की।
________________________________________



ख़बर शेयर करें :

Post a Comment

0 Comments