मनीष अग्रवाल को पांच वर्षों के लिए श्रीकृष्ण लीला समिति की कमान, दसवीं बार बने अध्यक्ष

आगरा, 11 जुलाई। श्रीकृष्ण लीला समिति की वाटर वर्क्स स्थित अतिथिवन में शनिवार को हुई मनीष अग्रवाल को सर्वसम्मति से पुनः अध्यक्ष चुन लिया गया। उनका चयन अगले पांच वर्षों के लिए किया गया। उन्हें यह जिम्मेदारी लगातार दसवीं बार सौंपी गई। 
मनीष अग्रवाल ने कहा कि आगामी वर्षों में श्रीकृष्ण लीला को और अधिक आकर्षक स्वरूप दिया जाएगा। इसे केवल धार्मिक आयोजन न बनाकर पूरे शहर का सांस्कृतिक महोत्सव बनाने का प्रयास किया जाएगा।
नेशनल चैंबर ऑफ इंडस्ट्रीज एंड कॉमर्स के दो बार अध्यक्ष रह चुके मनीष अग्रवाल के चयन पर उपस्थित सदस्यों ने उनका अभिनंदन किया। बैठक में उन्हें नई कार्यकारिणी एवं पदाधिकारियों के चयन का अधिकार भी प्रदान किया गया।
नेशनल चैंबर के अध्यक्ष मनोज बंसल, लायंस क्लब के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर आरएन वर्मा ने शुभकामनाएं दीं। बैठक में पीतांबरा मंदिर के महंत अनंत उपाध्याय, विजय रोहतगी, शेखर गोयल, मनोज गुप्ता, अशोक गोयल, गिर्राज बंसल, राजीव अग्रवाल, ब्रजेश अग्रवाल, विष्णु अग्रवाल, संजय गर्ग, धर्मेंद्र गर्ग बॉबी, पंकज मोहन शर्मा, विनीत, लक्ष्मण शर्मा आदि उपस्थित रहे।
__________________________________________

ख़बर शेयर करें :

Post a Comment

0 Comments