यूपीसीडा ले रहा रख-रखाव शुल्क, जल निगम भी भेज रहा बिल, चैंबर में विधायक खंडेलवाल के समक्ष रखीं समस्याएं
आगरा, 09 जुलाई। नेशनल चैम्बर के जीवनी मंडी स्थित भवन पर पहुंचे विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल के समक्ष चैंबर पदाधिकारियों ने औद्योगिक एवं व्यापारिक व शहर की समस्याओं को रखा और उन्हें प्रतिवेदन सौंपा।
विधायक खंडेलवाल ने समस्याओं पर सकारात्मक कार्यवाही कराने का आश्वासन दिया। बैठक में चैम्बर अध्यक्ष मनोज बंसल ने अवगत कराया कि 28.10.2024 के शासन आदेश के आधार पर उत्तर प्रदेश के यूपीसीडा द्वारा विकसित सभी औद्योगिक क्षेत्र, रखरखाव और विकास के लिए स्थानीय नगर निगम, नगर निकाय, जिला पंचायत इत्यादि की सीमा में होते हुए भी उनसे हटाकर यूपीसीडा के अधिकार क्षेत्र में समाहित किए गए।
अब अपने द्वारा विकसित सभी औद्योगिक क्षेत्र का रखरखाव, सुधारीकरण एवं साफ सफाई, पेयजल सीवर इत्यादि की व्यवस्थाएं यूपीसीडा अपने स्तर से करेगा और इस कार्य के लिए नगर निगम, जिला पंचायत इत्यादि जैसी स्थानीय संस्थाओं द्वारा गृहकर या इसी प्रकार के कोई भी अन्य कर इन क्षे़त्रों मे नहीं लिए जाएंगे, परन्तु वर्तमान में औद्योगिक क्षेत्रों में जल निगम द्वारा जलकर के बिल भेजे जा रहे हैं जिससे उद्यमियों एवं व्यापारियों पर दोहरा शुल्क का बोझ सहन करन पड़ रहा है। जब औद्योगिक क्षेत्रों का रख-रखाब शुल्क यूपीसीडा द्वारा किया जा रहा है व मैन्टेनेंस शुल्क भी यूपीसीडा द्वारा उद्यमियों से लिया जा रहा है तो जल निगम द्वारा उद्यमियों को जलकर के बिल भेजना न्यायसंगत नहीं है।
बैठक में पूर्व अध्यक्ष अतुल कुमार गुप्ता, सीताराम अग्रवाल, मनीष अग्रवाल, संजय गोयल भी शामिल रहे।
_________________________________________
.gif)
Post a Comment
0 Comments