पूरन डावर केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री की अध्यक्षता वाले बोर्ड ऑफ ट्रेड में सदस्य बनाए गए
आगरा, 04 जुलाई। डावर फुटवियर एवं केंद्रीय चमड़ा विकास परिषद के चेयरमैन पूरन डावर को केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय द्वारा गठित बोर्ड ऑफ ट्रेड का गैर-सरकारी सदस्य नामित किया गया है।
बोर्ड ऑफ ट्रेड केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल की अध्यक्षता वाला देश का सर्वोच्च व्यापार एवं उद्योग परामर्श मंच है। बोर्ड में केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों के सचिव, नीति आयोग, आरबीआई, एक्सिम बैंक, डीजीएफटी सहित अनेक शीर्ष सरकारी संस्थानों के प्रतिनिधियों और देश के चुनिंदा उद्यमियों को शामिल किया गया है।
पूरन डावर के अलावा एसबीआई के चेयरमैन सी. एस. शेट्टी, एप्पल इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर विराट भाटिया, महिंद्रा एंड महिंद्रा के एमडी एवं सीईओ अनीश शाह, टाटा मोटर्स के एमडी एवं सीईओ तथा सियाम के अध्यक्ष शैलेश चंद्रा, ज़ोहो कॉर्पोरेशन के सह-संस्थापक श्रीधर वेम्बू, जेएसडब्ल्यू सीमेंट्स
के एमडी पार्थ जिंदल, डॉ. रेड्डीज़ लेबोरेट्रीज़ के चेयरमैन डॉ. सतीश रेड्डी, ईवाई इंडिया के चेयरमैन एवं सीईओ राजीव मेमानी, एक्सेल के पार्टनर प्रशांत प्रकाश, अंबर इंडस्ट्रीज़ के सीईओ जसबीर सिंह, ऑलकार्गो ग्रुप के संस्थापक एवं कार्यकारी अध्यक्ष शशि किरण, आईएमसी चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री की अध्यक्ष सुनीता रामनाथकर भी बोर्ड के सदस्य बनाए गए हैं। बोर्ड में आईसीएआई, आईसीएसआई तथा आईसीएमएआई के अध्यक्षों को भी सदस्य बनाया गया है।
पूरन डावर की नियुक्ति पर उद्योग जगत, व्यापारिक संगठनों तथा विभिन्न सामाजिक संस्थाओं ने उन्हें बधाई दी है।
_______________________________________
Post a Comment
0 Comments