प्रेमी के साथ रहने पर अड़ी नाबालिग प्रेमिका ने पी ली फिनायल!

आगरा, 01 जुलाई। प्रेमी के साथ रहने पर अड़ी नाबालिग प्रेमिका ने घर वालों द्वारा रोके जाने पर फिनाइल पी ली। उसे गम्भीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, थाना एत्माद्दौला क्षेत्र की रहने वाली सोलह वर्षीया किशोरी तीन दिन पहले सुबह घर से बिना बताए कहीं चली गई। घर की जांच करने पर पता चला कि किशोरी अपने साथ करीब चार लाख रुपये के जेवरात भी ले गई थी।
परिजनों का आरोप है कि पुरानी चुंगी स्थित गणेश नगर, नेपाली की गली निवासी युवक उनकी पुत्री को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। आरोपी युवक भी उसी समय से अपने घर से गायब था। काफी तलाश के बाद भी उनका कोई सुराग नहीं मिला। परिजनों ने थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई।
परिजनों ने काफी खोजबीन के बाद सोमवार की शाम किशोरी और युवक को बजरंग नगर से बरामद कर लिया। आरोपी युवक को पुलिस के सुपुर्द करने के बाद परिजन किशोरी को घर ले आए। लेकिन किशोरी युवक के साथ रहने की जिद पर अड़ी रही। अगले दिन मंगलवार की शाम किशोरी ने घर में रखी फिनायल पी ली। परिजन उसे निजी अस्पताल ले गए। जहां गम्भीर हालत देखते हुए उसे जिला अस्पताल भेज दिया गया।
_________________________________________

ख़बर शेयर करें :

Post a Comment

0 Comments