छलेसर में सड़क पर दौड़ती कार में आग

आगरा, 30 जून। थाना एत्मादपुर क्षेत्र के छलेसर में मंगलवार की रात एक चलती कार में अचानक भीषण आग लग गई। कुछ ही पलों में पूरी कार आग की लपटों में घिर गई। चालक ने समय रहते कार से बाहर निकल कर अपनी जान बचाई। सूचना मिलने पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया।
खबरों के अनुसार एक कार सड़क पर गुजर रही थी, तभी अचानक उसमें धुआं उठने लगा। चालक कुछ समझ पाता, इससे पहले ही कार से लपटें निकलने लगीं। खतरे को भांपते हुए चालक ने तत्काल वाहन रोककर बाहर छलांग लगा दी। 
देखते ही देखते आग ने पूरी कार को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे आसपास के लोगों में भी हड़कंप मच गया।
सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक कार पूरी तरह जलकर राख हो चुकी थी। इस हादसे से कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित रहा। प्रारंभिक तौर पर माना जा रहा है कि तकनीकी खराबी या शॉर्ट सर्किट के कारण कार में आग लगी।
_________________________________________


ख़बर शेयर करें :

Post a Comment

0 Comments