जनकपुरी महोत्सव से पहले बदलवा देंगे बाबरपुर रोड का नाम- विधायक का ऐलान || भावना एस्टेट सिकंदरा क्षेत्र के निवासियों को सौंपा गया जनकपुरी आवंटन पत्र
आगरा, 12 जुलाई। रामलीला कमेटी के अध्यक्ष विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल ने रविवार को घोषणा की कि भावना एस्टेट सिकंदरा के निकट वाली बाबरपुर रोड का नाम बदला जाएगा और जनकपुरी महोत्सव से पहले ही इसे बदलवाने के प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने इसके लिए क्षेत्रीय पार्षद से नगर निगम में प्रस्ताव लगाने को कहा। विधायक ने कहा कि आमतौर वे नगर निगम के अधिवेशनों में नहीं शामिल होते हैं लेकिन इस प्रस्ताव को पेश किए जाने के दौरान वे नगर निगम में मौजूद रहकर पैरवी करेंगे।
विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल रामलीला मैदान के निकट स्थित रामहनुमान मंदिर के हॉल में रामलीला कमेटी द्वारा आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। रामलीला कमेटी ने जनकपुरी महोत्सव आवंटन का औपचारिक पत्र सौंपने के लिए भावना एस्टेट सिकंदरा क्षेत्र के निवासियों को आमंत्रित किया था। अध्यक्ष खंडेलवाल और महामंत्री राजीव अग्रवाल ने यह पत्र सौंपा। संजय गोयल, मनोज बंसल और उनके साथियों ने यह पत्र ग्रहण किया और जनकपुरी महोत्सव को ऐतिहासिक बनाने का भरोसा दिलाया।
विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल ने इस अवसर पर सभी से रामलीला कमेटी के ऐतिहासिक महत्व और गरिमा को बनाए रखने की अपील की। महामंत्री राजीव अग्रवाल ने सभी का स्वागत करते हुए उम्मीद जताई कि जनकपुरी महोत्सव पिछले वर्षों के मुकाबले और अधिक भव्य होगा। राम हनुमान मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष जगदीश बागला ने भी जनकपुरी महोत्सव के लिए शुभकामनाएं दीं।
जनकपुरी की ओर से क्षेत्रीय पार्षद वेद प्रकाश गोस्वामी, आलोक गुप्ता, हेम कुमार जैन, विश्वनाथ जुनेजा, अशोक गुप्ता, जी पी अग्रवाल, प्रशांत जैन, अखिलेश दुबे, डॉ जयप्रकाश नारायण यादव सहित अनेक लोग उपस्थित रहे। इसके अलावा नेशनल चैंबर के पूर्व अध्यक्ष शांतिस्वरूप गोयल, सीताराम अग्रवाल, मनीष अग्रवाल और शलभ शर्मा भी मौजूद थे।
रामलीला कमेटी के संरक्षक नवल किशोर अग्रवाल, कोषाध्यक्ष ताराचंद, उपाध्यक्ष रामकिशन अग्रवाल, विजयप्रकाश, भगवानदास बंसल, विनोद जौहरी, टी एन अग्रवाल, राकेश जैन, मुकेश जौहरी, महेश अग्रवाल, मनोज अग्रवाल अंजुल बंसल, आयुष अग्रवाल, रामांशु शर्मा, राहुल शर्मा, मनीष शर्मा, रामाशीष शर्मा, आनंद मंगल, आनंद जौहरी, राहुल गौतम, प्रकाश, अजय, आयुष, विपिन, नितिन, दिलीप, मनोज, अरविंद, बॉबी सहित काफी पदाधिकारी उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन रामलीला के उपाध्यक्ष संजय तिवारी ने किया।
__________________________________________
.gif)
Post a Comment
0 Comments