Agra News: खबरें आगरा की.....

"मेरी नजर से आगरा" ऑनलाइन फ़ोटोग्राफी प्रतियोगिता
आगरा, 08 जुलाई। जनपद की ऐतिहासिक, सांस्कृतिक, धार्मिक तथा अन्य पहलुओं की विशिष्टता को नवीन पहचान, विस्तृत फ़लक व नवोन्वेशी आयाम देने जिला प्रशासन द्वारा सम्पूर्ण जनपद की सुंदरता, समृद्ध संस्कृति एवं ऐतिहासिक इमारतों को जन-जन की दृष्टि से प्रस्तुत करने हेतु ऑनलाइन फ़ोटोग्राफ़ी प्रतियोगिता “मेरी नज़र से आगरा” का शुभारम्भ किया गया है। 
प्रतियोगिता में कोई भी नागरिक (शौकिया अथवा पेशेवर छायाकार) निःशुल्क भाग ले सकता है। प्रतिभागी जनपद के किसी भी क्षेत्र, नगर अथवा ग्रामीण अंचल की सुंदरता, संस्कृति, पर्व-त्योहार, हस्तशिल्प, जनजीवन अथवा प्रतिष्ठित इमारतों, मंदिरों से सम्बंधित अपने द्वारा खींचे गए मौलिक छायाचित्र, अधिकतम 30 शब्दों के विवरण सहित,ई-मेल:-upinfoagra01@gmail.com पर 20 जुलाई तक भेज सकते हैं। छायाचित्र प्रतिभागी द्वारा स्वयं खींचा गया मौलिक चित्र हो; इंटरनेट अथवा अन्य स्रोत से कॉपी किए गए चित्र अस्वीकार्य होंगे। प्रत्येक छायाचित्र के साथ अधिकतम 30 शब्दों का विवरण (कैप्सन) प्रतिभागी का नाम, पता एवं मोबाइल नंबर अनिवार्य है।
________________________________________
आचार्य निर्भय सागर ससंघ चंद्रप्रभ दिगंबर जैन मंदिर पहुंचे
आगरा, 08 जुलाई। छीपीटोला से मंगल विहार कर आचार्य निर्भय सागर ससंघ मंगलवार को ट्रांस यमुना कॉलोनी स्थित चंद्रप्रभ दिगंबर जैन मंदिर पहुंचे। वे 10 पिच्छी के साथ मंदिर में विराजमान हुए। मंदिर परिसर में ढोल-नगाड़ों के साथ श्रद्धालुओं ने उनका स्वागत किया। इस अवसर पर श्री दिगंबर जैन समिति ट्रांस यमुना कॉलोनी के पदाधिकारी जितेंद्र जैन 'बंटी', धर्मेंद्र जैन, राजीव जैन, मोहित जैन, बिपलब जैन, वैभव जैन, पंकज जैन, कमल जैन, प्रशांत जैन, संजीव जैन, ऋषभ जैन, ऋतिक जैन, संयम जैन, केतन जैन, सिद्ध शरण, राजेश जैन, प्रीति जैन, तृप्ति जैन, पारुल जैन, खुशबू जैन पूजा जैन, संगीता जैन, सपना जैन सहित नवदेव चरण चेतना मंच छिपीटोला के सदस्य एवं ब्रह्मचारिणी दीदी लवली व दीदी झिलमिल आदि शामिल रहीं।
_________________________________________
डावर फुटवियर इंडस्ट्रीज में लगा निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर 
आगरा, 08 जुलाई। डावर फुटवियर इंडस्ट्रीज़, सिकंदरा में बुधवार को प्रातः 10 बजे से अपराह्न 03बबजे तक सभी कर्मचारियों के लिए रेनबो हॉस्पिटल के सहयोग से निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में डॉ. जे. सिंह (अस्थि रोग विशेषज्ञ) एवं डॉ. फैज़र (जनरल फिजिशियन) ने कुल 125 कर्मचारियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया तथा उन्हें स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक परामर्श एवं सुझाव प्रदान किए। शिविर के दौरान कर्मचारियों की ब्लड प्रेशर, शुगर, ईसीजी एवं बोन मिनरल डेंसिटी की जांच की गई। शिविर का संचालन राजीव मिश्रा, मानव संसाधन प्रबंधक के नेतृत्व में किया गया। रमेश, राहुल, देवेंद्र, गोपाल, महेश एवं स्नेहा का सहयोग रहा। रेनबो हॉस्पिटल ने डावर फुटवियर इंडस्ट्रीज़ के कर्मचारियों एवं उनके परिवारजनों के लिए भविष्य में आवश्यक चिकित्सा उपचार एवं स्वास्थ्य सेवाओं पर विशेष रियायती सुविधाएं प्रदान करने की घोषणा भी की।
_________________________________________
भक्ति गीत "राधा राधा" का निर्माण
आगरा, 08 जुलाई। लाडो प्रोडक्शन ने नई वीडियो के माध्यम से राधा रानी को समर्पित भक्ति गीत "राधा राधा" का निर्माण किया गया। गीत के निर्देशक पंकज शर्मा ने बताया कि इस प्रस्तुति के माध्यम से वे राधा रानी के प्रति प्रेम, भक्ति और समर्पण का संदेश देना चाहते हैं। गीत को निखिल दत्त द्वारा लिखा गया है। वीडियो में राधा रानी की भूमिका सोनाली गोला ने निभाई है। फ़िल्म लेखक निर्देशक सूरज तिवारी ने गीत के लिए बधाई दी।
_________________________________________
अम्बेडकर पुल के निकट स्थित चौक को नेशनल चैम्बर के नाम से करने की मांग
आगरा, 08 जुलाई। नेशनल चैम्बर ने नगर निगम के आयुक्त संतोष कुमार वैश्य से अम्बेडकर पुल से उतरते हुए चौक का नाम नेशनल चैम्बर के नाम से करने की मांग की है। 
अध्यक्ष मनोज बंसल ने इस बारे में उन्हें पत्र प्रेषित किया है। उन्होंने कहा कि उक्त चौक का नाम नेशनल चैम्बर के नाम से होने से उसका सौन्दर्यीकरण चैम्बर द्वारा कराया जायेगा। 
उन्होंने बताया कि जिला उद्योग प्रोत्साहन केन्द्र से अपूर्वा गुप्ता जी द्वारा बताया गया कि होटल की एनओसी के लिये जिला उद्योग प्रोत्साहन केन्द्र में संपर्क कर त्वरित एनओसी प्राप्त की जा सकती है। टीटीजेड में आ रही उद्योगों की समस्याओं की 208 की फर्मों की सूची तैयार कर जिला उद्योग केन्द्र द्वारा अग्रिम स्तर पर कार्यवाही हेतु भेजी जा चुकी है। पूर्व अध्यक्ष मनीष अग्रवाल ने बताया कि आगरा में निवेश के अवसर तलाशने हेतु आने वाले जापान के प्रतिनिधिमंडल से चैम्बर द्वारा भेंट की जायेगी। 
_________________________________________
फेम ने बैंक सम्बन्धी व्यापारियों 
की समस्यायों पर दिए सुझाव
आगरा, 08 जुलाई। फेडरेशन ऑफ आल इंडिया व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह सोबती ने व्यापारी/उपभोक्ता को आने वाली परेशानी को बताते हुए समाधान के सुझाव का एक पत्र केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण एवं आर बी आई के गवर्नर संजय मल्होत्रा को लिखा।
पत्र में सबसे ज्यादा के वाई सी के नाम पर आने वाली परेशानी का उल्लेख किया। के वाई सी को लेकर खाता बंद भी कर दिया जाता है, जो खाता नियमित चल रहा होता है तब भी इसी का बहाना बनाया जाता है जबकि उसमे कोई परिवर्तन न होने पर भी कागजात मांगे जाते हैं। ऐसी सभी समस्याओं के समाधान के लिए सुझाव भी दिए।
_________________________________________








ख़बर शेयर करें :

Post a Comment

0 Comments